पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला, सख्त कार्रवाई का संदेश दिया, पीड़िता का इलाज जारी है फिलहाल

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद जिलेभर में आक्रोश का माहौल था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर शहर में जुलूस निकाला और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग किशोरी अपने एक परिचित युवक से मिलने आई थी। युवक अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां आया था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे कुछ युवकों ने तीनों को रोक लिया और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने पहले युवक से नकदी, मोबाइल फोन और चांदी की चेन छीनी, फिर तीनों को थाना ले जाने की धमकी देकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी, उसके परिचित युवक और साथी को सुनसान जंगल क्षेत्र में ले जाकर युवक और उसके साथी के साथ मारपीट की। वहीं किशोरी को झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता अपने परिचित युवक के साथ देवेन्द्रनगर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 137(2), 70(2), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शनि कुमार पाल 22 वर्ष, श्रीपाल चौधरी 20 वर्ष, राहुल जैसवाल 27 वर्ष एवं हेतराम पटेल, सभी निवासी बड़ागांव शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का देवेन्द्रनगर नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जुलूस के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।