बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में दोपहर 3 बजे (IST) भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी को सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं, जिससे दिल्ली-ढाका फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ी। 28 से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन माल ढुलाई के बड़े नुकसान की आशंका है।

ढाका. स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में आज दोपहर लगभग 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) एक बड़ी आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को तुरंत सभी उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। एहतियात के तौर पर, दिल्ली से ढाका आ रही एक इंडिगो फ्लाइट का रूट बदलकर उसे कोलकाता भेज दिया गया।
फायर सर्विस के अनुसार, आग एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 के पास कार्गो विलेज में दोपहर 2:30 बजे के आसपास शुरू हुई। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन माल ढुलाई से संबंधित बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
हवा में जहरीली गैसों का खतरा
आग लगने के बाद काला और घना धुआं पूरे एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में फैल गया, जिससे हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि धुएं में जहरीली गैसें हो सकती हैं, जिससे आस-पास के निवासियों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, उड़ानें प्रभावित
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ताल्हा बिन जाशिम ने बताया कि बांग्लादेश फायर सर्विस, सिविल एविएशन अथॉरिटी, वायुसेना और नौसेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 28 से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं, और अतिरिक्त 8 गाड़ियाँ भी मदद के लिए बुलाई गई हैं।
आग लगने से एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन पर गहरा असर
बाटिक एयर की कुआलालंपुर और इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ानें रनवे पर ही रुकी हुई हैं।
बैंकॉक से आई यूएस-बांग्ला और शारजाह से आई एयर अरेबिया की उड़ानों को ढाका के बजाय चटगांव में उतारा गया।
इंडिगो की दिल्ली वाली उड़ान को कोलकाता डायवर्ट किया गया।
कैथे पैसिफिक की हांगकांग वाली उड़ान हवा में ही चक्कर काट रही है।
सैदपुर और चटगांव से आने वाली घरेलू उड़ानों को भी वापस चटगांव भेज दिया गया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट पर मौजूद सभी विमान सुरक्षित हैं और स्थिति पर पूरी जानकारी मिलने के बाद और अपडेट साझा किए जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।