बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के 'महाकुंभ न आने वाला देशद्रोही' बयान पर दायर परिवाद न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताशरण यादव ने निरस्त किया। जानें, न्यायालय ने किस आधार पर दिया फैसला।

शहडोल. स्टार समाचार वेब
बागेश्वर धाम के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक विवादास्पद बयान से जुड़े मामले में न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताशरण यादव के न्यायालय ने पंडित शास्त्री के खिलाफ दायर परिवाद (शिकायत) को निरस्त कर दिया है।
यह मामला पंडित शास्त्री द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान दिए गए एक सार्वजनिक बयान से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि "जो महाकुंभ में नहीं आएगा, वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा।"
क्या था आरोप?
इस बयान को लेकर अधिवक्ता संदीप तिवारी ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। तिवारी ने आरोप लगाया था कि पंडित शास्त्री का यह बयान असंवैधानिक और भड़काऊ है, जिससे उनके मुवक्किल और एक नागरिक वर्ग को मानसिक और भावनात्मक आघात पहुंचा है। परिवाद में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं (जैसे 196, 197(2), 299, 352, 353) और आईटी एक्ट की धारा 66ए, 67 के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी।
धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में तर्क
पंडित शास्त्री की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता समीर अग्रवाल ने न्यायालय में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल द्वारा कहे गए शब्द किसी भी तरह से अमर्यादित या भड़काऊ नहीं थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडित शास्त्री का बयान किसी को अपमानित करने, उकसाने या दुष्प्रेरित करने के उद्देश्य से नहीं था। उनका वक्तव्य एक धार्मिक समारोह का हिस्सा था, जिसे संदर्भ से अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए।
न्यायालय का निर्णय
दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने पाया कि परिवाद में कोई ठोस आधार नहीं है। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि यह प्रमाणित नहीं होता कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान से किसी वर्ग, संप्रदाय या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है।
इन निष्कर्षों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत परिवाद को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।