मैहर जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख रुपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस, सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बनकर जालसाजों ने 15 दिन तक मानसिक दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
डिजिटल अरेस्ट कर पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने दिल्ली पुलिस और सीबीआई का अफसर बताकर पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। 15 दिन बाद ठगे जाने का अहसास होने पर पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी ने पुलिस की मदद मांगी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस और साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुट गई है।
यूं हुआ शक
रिटायर्ड कर्मचारी को ठगों ने कहा था कि उससे जो पैसे जमा कराए जा रहे हैं वह जांच के बाद वापस कर दिए जाएंगे। जालसाज लगातार उसके सम्पर्क में बने रहे। 23 मई को रिटायर्ड कर्मचारी से उसकी सम्पत्ति की जांच की बात कहकर 8 लाख रुपए एक खाते में जमा करने के लिए कहा गया। पैसे न होने का हवाला रिटायर्ड पीएचई कर्मचारी ने दिया तब जालसाजों ने उसे घर के जेवरात गिरबी रखकर एकत्र करने की सलाह दी। इसी बात पर पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी को संदेह हुआ तब उसने परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया।
थाने पहुुंच की शिकायत
25 मई को जालसाजी का शिकार हुए पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी ने अमरपाटन थाना पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी गई, साथ ही बैंक से पैसों का ट्रांसजेक्शन की जानकारी जुटाई। अमरपाटन पुलिस ने बताया कि एक जून को लिखित शिकायत मिलने पर मंगलवार को अदिति शर्मा, सुनील कुमार गौतम, प्रदीप सिह के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मैहर के निर्देश पर साइबर सेल के द्वारा आरोपियों के मोबाइल नम्बर, बैंक खातों और पैंसों का ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
हर घंटे लिखवाया हए अफए वी आर सेफ
जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत इटमा कोठार निवासी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के टाइम कीपर के पद से रिटायर्ड मानेन्द्र सिंह 69 वर्ष के पास जालसाजों का फोन आया और उन्होंने स्वयं का परिचय दिल्ली पुलिस और सीबीआई अफसर के रूप में दिया। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आरोपी होने का दबाव बनाकर डिजिटल अरेस्ट किया। जालसाज लगातार पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी को वाट्सअप कॉल पर रखे रहे और हर घंटे वी आर सेफ लिखकर भेजने को कहा जाता था ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
आईपीएस अफसर बनकर की बात
दो घंटे के अंदर दिल्ली न पहुंचने पर गिरफ्तारी की धमकी मिलने पर पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी ने उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया तो फोन करने वाली महिला ने अगले व्यक्ति से बात कराई, बात करने वाले ने स्वयं का परिचय आईपीएस सुनील कुमार गौतम के रूप में दिया। कुछ देर बातचीत करने के बाद पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी की बात कथित सीबीआई के टीम लीडर बने प्रदीप सिंह से कराई। इन ठगों ने पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी को किसी से बात न करने और मामले की जानकारी गुप्त रखने के लिए कहा। गिरफ्तारी और लोकलाज के भय से पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान ठगों ने उनके बैंक खातों और फिक्स डिपाजिट (एफडी) की पूरी जानकारी हासिल कर ली।
मनी लांड्रिग के नाम पर धमकी
पीएचई से रिटायर्ड कर्मचारी मानेन्द्र सिंह के पास 5 मई की शाम एक महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद का परिचय दिल्ली टेलीकॉम विभाग की अदिति शर्मा के रूप में दिया। इस महिला ने पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी से कहा कि उनके नाम पर दिल्ली के एक बैं क में खाता संचालित हो रहा है जिसका इस्तेमाल करोड़ों रुपए की मनी लांडिंÑग में हुआ है। उक्त महिला ने दो घंटे के अंदर दिल्ली न पहुंचने पर गिरप्तारी की धमकी दी।
आरबीआई का फर्जी लेटर भेजकर कराई रकम ट्रांसफर
अमरपाटन पुलिस ने बताया कि 18 मई को पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी पुष्पा सिंह के नाम की चार फिक्स डिपाजिट (एफडी) तुड़वा कर 22 लाख 69 हजार रुपए एक खाते में जमा किए। अगले दिन ठगों ने रिजर्व बैंक आफ इंडिंया का फर्जी पत्र भेजकर जांच प्रक्रिया का हवाला देते हुए 22 लाख रुपए एक निजी खाते में आरटीजीएस करवाकर ट्रांसफर करा लिए।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह