मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लाड़ली बहना योजना पर सवाल खड़े किए हैं. सीएम मोहन यादव द्वारा 1250 रुपए की किस्त जारी करने के बाद दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि क्या इतनी राशि से महिलाएं अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाकर डॉक्टर या इंजीनियर बना सकती हैं, या महंगा इलाज करा सकती हैं.

भोपाल:स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लाड़ली बहना योजना पर कई तीखे सवाल उठाए हैं. मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की किस्त ट्रांसफर करने के बाद दिग्विजय सिंह ने इस योजना की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं.
दिग्विजय सिंह का पोस्ट

क्या यह पैसा सरकार के बजाय किसी और के घर से आ रहा है?
महंगी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पौष्टिक आहार के इस दौर में क्या 1250 रुपये ऊंट के मुंह में जीरा नहीं है?
क्या लाड़ली बहनें इस राशि से तीन बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाकर डॉक्टर या इंजीनियर बना सकती हैं, जबकि सरकारी अंग्रेजी स्कूल मौजूद नहीं हैं?
क्या 1250 रुपये की राशि से बीमार पड़ने पर महंगा इलाज कराया जा सकता है, जब सरकारी अस्पतालों की कमी है?
क्या इस पैसे से महिलाएं अपने बच्चों को कुपोषण से बचाकर दूध और पौष्टिक आहार दे सकती हैं?
क्या इस राशि से बिजली का बिल भरा जा सकता है और त्योहार मनाए जा सकते हैं?
दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि लाड़ली बहनों के परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें अच्छी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों में नौकरी देनी चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह