
हाइलाइट्स
त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं,
मुंबई में 1.75 लाख यात्री पहुंचे; बस अड्डों पर भी भारी भीड़
यात्रियों को राहत देने के लिए 1,702 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
भोपाल. नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दीवाली और छठ पूजा से पहले देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात यह हैं कि कई परिवहन केंद्रों पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची है। लंबी टिकट कतारें और बसों के कई गुना बढ़े किराए के बावजूद यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
दिल्ली, मुंबई, सूरत और भोपाल जैसे बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब देखा जा रहा है। अकेले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर शनिवार को लगभग 1.75 लाख यात्री पहुंचे, जिनमें 75 हजार बिना आरक्षण के थे।
यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन
त्योहारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि लाखों लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए 1,702 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, कोल्हापुर और नागपुर जैसे मुख्य स्टेशनों से चलेंगी। इनमें से 800 से अधिक ट्रेनें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रवाना होंगी, ताकि लोग त्योहार परिवार के साथ मना सकें।
सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम
भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। प्रमुख स्टेशनों पर 3,000 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहाँ भोजन, पानी, शौचालय और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। टिकट बुकिंग को सरल बनाने के लिए मोबाइल यूटीएस सर्विस और अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से मुक्ति मिल सके। रेलवे इन कदमों से सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने का दावा कर रहा है।
भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई
त्योहारी भीड़ के बीच सोशल मीडिया पर पुराने या भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने ऐसे 20 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो अफवाह फैला रहे थे। इन अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे ने 24x7 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है और यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी गलत सूचना को शेयर न करें, बल्कि केवल रेल मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल (@RailMinIndia) पर ही भरोसा करें। रेलवे के इन प्रयासों से त्योहारों के सीजन में यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।