बुधवार को सतना जिले के जिला अस्पताल और एक निजी नर्सिंग होम में दो अलग-अलग घटनाओं में मरीजों से डॉक्टरों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जिला अस्पताल में एमपीईबी अप्रेंटिस के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे युवक से डॉक्टर ने पैसे की मांग की और मना करने पर धक्का देकर बाहर निकाल दिया। वहीं, भरहुत नगर के निजी नर्सिंग होम में पुराने पर्चे को लेकर विवाद हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार का दिन चिकित्सकों के बिगड़े मिजाज के नाम रहा । शहर में घटी दो अलग-अलग घटनाओं में चिकित्सकों को धैर्य खोकर मरीजों से अभद्रता करते देखा गया। एक घटना जिला अस्पताल में घटी तो दूसरी घटना भरहुत नगर स्थित एक निजी क्लीनिक की सामने आई है। निजी क्लीनक में घटी घटना के विरोध में युकां ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
जिला अस्पताल में बद्तमीजी कर मरीज को मारे धक्के
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बुधवार को मेडिक्ल सर्टिफिकेट बनवाने गए जैतवारा थाना अंतर्गत तुर्री गांव निवासी आयुष द्विवेदी को तब डाक्टर की अभद्रता का सामना करना पड़ा जब चिकित्सक लोकेश सोनी द्वारा मरीज से बदतमीजी करते हुए उसे चेम्बर से धक्के मारकर बाहर भगा दिया गया। बताया गया कि आयुष द्विवेदी का चयन एमपीईबी में अप्रेंटिस के रूप में हुआ है । इसके लिए उनको विभाग द्वारा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने कहा गया । पीड़ित आयुष द्विवेदी ने बताया कि वह दोपहर में जब सर्टिफिकेट बनवाने जिला अस्पताल पहुंचे तो किसी को जानकारी ही नहीं थी कि यह मेडिकल फिटनेस कहां बनेगा? इमरजेंसी सेवा में बैठे डॉ. लोकेश सोनी के पास पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इसकी फीस लगेगी मैं बना दूंगा। पीड़ित द्वारा फीस पूछने पर चिकित्सक ने 500 रुपए की मांग की। पीड़ित ने बताया कि पहले चिकित्सक ने पैसे की मांग की तो मेरे द्वारा कहा गया कि सरकारी अस्पताल में किस चीज के पैसे? यह सुनकर चिकित्सक लोकेश सोनी अपना आपा खो बैठे और गाली-गलौच में उतारू हो गए। इस दौरान चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार करते हुए गॉर्ड द्वारा धक्के मारकर चेम्बर से बाहर भगा दिया गया।पीड़ित ने बताया कि इसके बाद सिविल सर्जन के चेम्बर भी गया तो वहां ये सब घटना क्रम बताया गया तो उन्होंने कहा कि आपको जैसा लगे आप वैसा करिये। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा आश्वासन दिया गया कि बुधवार को आइयेगा तो आपका सर्टिफिकेट बनवा देंगे।डॉ. लोकेश सोनी मेडिकल आॅफिसर के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं में पदस्थ हैं एवं कोठी और जिला अस्पताल में इमरजेंसी में इनकी ड्यूटी हफ्ते में दो दिन लगाई जाती है।बताया जाता है कि डॉ. लोकेश सोनी का यह पहला मामला नहीं है बल्कि वे कई मर्तबा अस्पताल परिसर की सुर्खियां बन चुके हैं। चिकित्सक का जिला अस्पताल में ड्यूटी के समय आराम फरमाने का वीडियो भी वायरल हो चुका है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई? पीड़ित द्वारा मंगलवार को भी सिविल सर्जन से शिकायत करने पर सिविल सर्जन ने अपना पल्ला झाड़ लिया। सवाल यह उठता है कि इन चिकित्सा अधिकारियों पर आखिरकार कार्रवाई कौन करेगा?
युकां के प्रदर्शन के बाद नाहर नर्सिंग होम के चिकित्सक व गॉर्ड की सेवा समाप्त
बुधवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भरहुत नगर स्थित नाहर नर्सिंग होम के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद निजी नर्सिंग होम के संचालक द्वारा चिकित्सक और गार्ड की सेवा समाप्त कर दी गई। बताया गया कि बिगत दिवस नाहर नर्सिंग होम में पेप्टेक सिटी निवासी साधना द्विवेदी उपचार करवाने पहुंची, जिनका इलाज नर्सिंग होम के पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा था लेकिन मौके पर इलाज संबंधी पुरानी फाइल न होने पर चिकित्सक द्वारा फाइल लाने को कहा गया। मामला तब बिगड़ गया जब बेटों ने मोबाईल पर पुराना पर्चा दिखाया और कहा कि डॉक्टर साहब पर्चा घर पर मिल नहीं रहा है। ये मोबाईल पर कुछ पुराने पर्चे जो आपने लिखे थे वो पड़े हैं इन्ही से उपचार कर दीजिये। मरीज के बेटों ने कहा कि हमें बाहर जाना है इसलिए हम उपचार करने आए हैं। हमने बाहर से नई ओपीडी पर्ची भी कटा ली है अगर आप कोई टेस्ट लिखना चाहें वो भी हम करवा देंगे लेकिन चिकित्सक का गुस्सा बढ़ता गया। बताया गया कि चिकित्सक ने पहले नया पर्चा फाड़ा और अभद्रता कर उन्हें बाहर भगा दिया। मरीज के परिजनों द्वारा इसकी लिखित शिकयत थाने में भी की गई। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके विरोध में बुधवार को निजी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद नाहर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मरीजों से अभद्र व्यवहार के चलते अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक गौरव त्रिपाठी और सिक्युरिटी गार्ड को सेवा से निलंबित कर दिया गया। प्रदर्शन की अगुवाई युकां नेता शैलेश तिवारी, छात्र नेता देव पांडेय ने की। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, वासू तिवारी,सुजय शर्मा, राजवीर सिंह,अमन श्रीवास्तव,अमन त्रिपाठी, शान खान, कृष्णा नामदेव, अभिषेक मिश्रा,अभय शुक्ला, नकुल विश्वकर्मा, सिद्धांत सिंह, विवेक शुक्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।