राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के रजा पहलवी, यूक्रेन युद्ध और वेनेजुएला संकट पर रॉयटर्स को इंटरव्यू दिया। जानें क्यों उन्होंने जेलेंस्की को शांति में रुकावट बताया

वाशिंगटन डीसी:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा इंटरव्यू में वैश्विक भू-राजनीति से लेकर घरेलू अर्थव्यवस्था तक कई ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बात की है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के भविष्य और यूक्रेन संकट को लेकर अपनी रणनीति के संकेत दिए हैं।
ईरान में जारी अशांति के बीच ट्रंप ने शाह के बेटे और विपक्षी चेहरा रजा पहलवी पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि पहलवी एक "अच्छे इंसान" हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर संदेह जताया कि क्या पहलवी को ईरान के भीतर जनता का पर्याप्त समर्थन हासिल है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका फिलहाल किसी एक नेता को थोपने के पक्ष में नहीं है, लेकिन यदि ईरान की जनता उन्हें स्वीकार करती है, तो अमेरिका को कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी माना कि मौजूदा परिस्थितियों में ईरान की मौलवी सरकार का पतन संभव है।
यूक्रेन-रूस युद्ध पर बात करते हुए ट्रंप ने सीधे तौर पर राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा बताया। ट्रंप का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन जेलेंस्की की जिद के कारण युद्ध खिंच रहा है। ट्रंप ने स्वीकार किया कि चुनाव से पहले युद्ध को तुरंत खत्म करने का उनका दावा जितना आसान दिखता था, हकीकत में उतना है नहीं। अब उनकी प्राथमिकता जेलेंस्की को टेबल पर लाने की होगी।
ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर भी अपनी सक्रियता दिखाई है। उन्होंने बताया कि वे विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो से मुलाकात करने वाले हैं। यह घटनाक्रम तब महत्वपूर्ण है जब अमेरिका ने निकोलस मादुरो को हटाकर वेनेजुएला पर नियंत्रण का दावा किया है। वहीं, घरेलू मोर्चे पर ट्रंप ने फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल की जांच का विरोध करने वाले अपनी ही पार्टी के सांसदों को 'वफादार' रहने की चेतावनी दी और फेड में राजनीतिक दखल से महंगाई बढ़ने की चेतावनियों को खारिज कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।