पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना पर CM ममता बनर्जी ने दुख जताया और कॉलेज प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया। 3 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; NCW की टीम दुर्गापुर पहुंची। जानें पूरा मामला।

कोलकाता. स्टार समाचार वेब.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार को इस मामले पर बयान देते हुए उन्होंने छात्राओं से रात के समय बाहर न घूमने और विशेषकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए कॉलेज प्रशासन को पूरी तरह से ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस को इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, और स्पष्ट किया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि घटना के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा और अन्य विपक्षी दल दुर्गापुर रेप केस को लेकर ममता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग के बाद ममता बनर्जी ने यह प्रतिक्रिया दी है।
शुक्रवार को हुई थी वारदात
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ शुक्रवार को सामूहिक बलात्कार की यह दर्दनाक घटना सामने आई थी। पीड़ित छात्रा, जो ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है, अपने एक पुरुष मित्र के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी।
वापसी के दौरान, तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका। बताया गया है कि छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। फिलहाल पीड़ित छात्रा का इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है।
इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम रविवार को दुर्गापुर जा रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल को "बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना" बना दिया है।
तीन गिरफ्तार, दो फरार; दोस्त भी हिरासत में
पुलिस ने गैंगरेप के इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। सभी आरोपी पास के गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस को पीड़ित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन से आरोपियों का पता लगाने में मदद मिली।
पुलिस के अनुसार, यह घटना कोलकाता से लगभग 170 किमी दूर, दुर्गापुर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने, 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच हुई थी। पीड़िता अपने दोस्त के साथ डिनर पर गई थी, और कैंपस गेट पर ही तीन युवक खड़े थे। पुलिस ने पीड़िता के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।