मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर ने आदेश जारी कर 50 से अधिक फोटो मीटर रीडिंग गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडरों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। रीवा के त्योंथर डिवीजन में 8 कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
10 हजार की नौकरी करने वाले मीटर रीडरों पर फिर संकट खड़ा हो गया है। जबलपुर से जारी हुए आदेश के बाद 70 से अधिक मीटर रीडरों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। 50 से अधिक फोटो मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने वालों को बाहर करने का फरमान जारी हो गया है। आदेश जारी होते ही त्योंथर डीई ने 8 के नाम कार्रवाई का पत्र भी जेई को जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि विद्युत विभाग में मीटर रीडिंग का काम आउटसोर्स में चल रहा है। आउटसोर्स कंपनियों के कर्मचारी ही घरों में जाकर रीडिंग लेते हैं। इसी आधार पर उन्हें महीने में भुगतान होता है। 8 से 10 हजार रुपए इन मीटर रीडरों को मेहनताना मिलता है। अब यह नौकरी भी मीटर रीडरों के लिए मुश्किल हो गई है। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर से फिर एक पत्र अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता को जारी हुआ है। यह पत्र मुख्य महाप्रबंधक जबलपुर से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिन मीटर रीडरों ने महीने में 50 रीडिंग में गड़बड़ी की है। उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर बाहर किया जाए। जबलपुर से पत्र पहुंचते ही अधिकारियों ने ऐसे मीटरी रीडरों की छंटनी भी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत त्योंथर डिवीजन के कार्यपालन अभियंता ने सबसे पहले कर दी। 8 कर्मचारियों को चिन्हित तक जेई को पत्र भी लिखकर इनके खिलाफ प्रतिवेदन मांग लिया है।
फोटो मीटर रीडिंग में ही फंस रहा है मामला
रीवा जिला में शहरी और कस्बाई क्षेत्रों को छोड़ दें तो गांव में कहीं मीटर लगे ही नहीं है। गांव की रीडिंग अधिकांश एवरेज ही ली जा रही है। अब ऐसे में मीटर रीडर भी फोटो मीटर रीडिंग की जगह एवरेज रीडिंग ही डाल रहे हैं। मीटर नहीं लगे होने के कारण मीटर रीडरों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। हर महीने फोटो मीटर रीडिंग की जबलपुर स्तर पर पीएमआर वायलेशन देखा जा रहा है। जिनके फोटो मीटर रीडिंग में ज्यादा अंतर आ रहा है। इन्हें सीधे ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
इन 8 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई
आपको बता दें कि इसी तरह की गड़बड़ी के कारण इसके पहले भी रीवा जिला के करीब 84 फोटो मीटरों को बाहर कर दिया गया था। बाहर किए गए मीटर रीडर आज तक वापस नौकरी पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। कई मर्तबा धरने पर बैठ चुके हैं। इसके बाद फिर से वही स्थिति खड़ी हो गई है। त्योंथर डीई ने जबलपुर से आदेश जारी होते ही 8 को ब्लैक लिस्टेड करने का जेई को पत्र ही जारी कर दिया है। इसमें त्योंथर से नीतेश कुमार तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह, राजकुमार शुक्ला, रामयज्ञ चर्मकार शामिल हैं। जवा वितरण केन्द्र से अभिषेक मिश्रा, कटरा से हिमांशु सिंह, अतरैला से गुलशन कुमार साकेत और हिमांशू गुप्ता शामिल हैं।
अधिकारियों की कमाई का जरिया बन गया
विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति कमाई का जरिया बन गया है। नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारियों ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनकी नियुक्ति रुपए लेकर की थी। शपथ पत्र में भी लिखकर दिए थे। एक नौकरी के लिए 70 हजार रुपए तक वसूला जा रहा है। जबलपुर से ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश ने अधिकारियों की चांदी कर दी है। यही वजह है कि आदेश पहुंचते ही त्योंथर डिवीजन के डीई ने तुरंत एक्शन भी लेना शुरू कर दिए हैं। अभी एक ही डिवीजन में कार्रवाई हुई है। शेष जगहों पर होना बांकी है। इसके बाद फिर हल्ला मचना तय है।
सीई ने मनमानी रोकने बनाई थी कमेटी, इसमें भी उठ रहे सवाल
विंध्य आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से रुपए लेकर नियुक्ति करने की शिकायत की थी। इसके बाद मुख्य अभियंता ने आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति में पादर्शिता लाने के लिए चार सदस्यों की कमेटी गठित कर दी थी। इसमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता रीवा शहर संभाग, कार्यपालन अभिंयता एसटीसी और आउटसोर्स प्रदाता कंपनी के प्रबंधक या प्रतिनिधि को इसमें शामिल किया गया था। इस कमेटी का बनाने का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति में मनमानी पर रोक लगाना रहा लेकिन इसका असर अब उल्टा ही हो रहा है। सूत्रों की मानें कि जो आउटसोर्स नौकरी पहले कम रुपए खर्च करने में मिल जाती थी। अब इस आदेश के बाद ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।