टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
टेलीविजन के गलियारों में एक बार फिर से मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शो में छोटे पर्दे की मशहूर और चहेती जोड़ियां अपने रियल लाइफ रिश्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक और मजेदार पंगे दर्शकों के सामने लेकर आएंगी। आइए जानते हैं इस सीजन में कौन-कौन सी जानी-मानी जोड़ियां अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और लोकप्रिय राजनेता मनोज तिवारी इस शो में अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ नजर आएंगे। पर्दे पर अपने दमदार अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मनोज तिवारी और सुरभि की जोड़ी को एक साथ देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस शो के जरिए फैंस को इस जोड़े की निजी जिंदगी और उनकी आपसी केमिस्ट्री के अनसुने पहलू देखने को मिलेंगे।

टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय और गॉर्जियस जोड़ियों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 'इश्قबाज' और 'ये है मोहब्बतें' फेम दिव्यांका और विवेक की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती है, लेकिन अब दर्शक इन्हें पहली बार किसी रियलिटी शो में एक-दूसरे से 'पंगा' लेते हुए देखेंगे।
राहुल वैद्य और दिशा परमार

शो में सबसे पहला और चर्चित नाम पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य और खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा परमार का है। इस कपल का एक मजेदार प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों के बीच की शानदार और प्यारी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ देखने के लिए बेहद बेताब हैं।
शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक गिने जाते हैं. दोनों की शादी को 15 साल पूरे हो चुके हैं और वे दो प्यारे बच्चों के माता-पिता भी हैं. लंबे समय से साथ रहने के बाद भी इन दोनों के बीच का प्यार और मजबूत बॉन्डिंग फैंस के लिए हमेशा से प्रेरणा रहे हैं. अब दर्शक इस खूबसूरत जोड़े को एक नए रियलिटी शो में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देख सकेंगे.
अर्जुन बिजलानी और नेहा

रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' (Pati Patni Aur Panga 2) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। यह शो अपनी अनोखी थीम और जोड़ियों के बीच की नोकझोंक के लिए दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। शो मेकर्स ने इस सीजन को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए कई जाने-माने सेलिब्रिटी जोड़ों को अप्रोच किया है।

इस सीजन की सबसे बड़ी हाइलाइट इंडस्ट्री के चहेते कपल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का नाम सामने आना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पॉपुलर जोड़ी ने शो के लिए अपनी सहमति दे दी है। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को हमेशा से पसंद आती रही है। ऐसे में शो में उनका आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह