रीवा के चौड़ियार गांव में साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दंपत्ति को झांसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने एक दंपत्ति को लाखों का चूना लगाया है। मायाजाल फैला कर बदमाशों ने पहले पति-पत्नी को अपनी बातों में फंसाया, फिर करीब 10 लाख रुपये के गहने लेकर चंपत हो गये। यह मामला जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत चौड़ियार गांव से सामने आया है। पीड़ित दंपत्ति ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके उपरांत पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार चौड़ियार निवासी रामजी कुशवाहा के घर गत दिवस दो साधू पहुंचे थे। साधुओं ने अपने को बालाजी धाम से आना बताया था। इसके बाद उन्होंने रामजी कुशवाहा और उसकी पत्नी रेनू कुशवाहा को अपनी बातों में फंसाया। उनके घर के बारे में सटीक जानकारी दी। जिसके चलते दंपत्ति उन्हें प्रतापी साधू मान लिया। लिहाजा उनकी बातों को मानते गये।
इस दौरान साधू रूप में पहुंचे बदमाशों ने चावल के पांच दाने लाने को कहा। इसके बाद मंत्र पढ़ कर एक पुड़िया में चावल के उक्त दाने दिये और बोले के भंडार गृह में रख दो। लिहाजा दंपत्ति उनके कहने पर भंडार गृह पहुंचे। उनके साथ साधू भी थे। बाद में पत्नी को कागज लाने भेज दिया और पति को पानी के लिये। इस बीच दोनों साधू रूपी बदमाशों ने भंडार में रखे सोने-चांदी के जेवरातों को पार कर दिया। इसके कुछ देर तक बदमाश घर पर ही थे। बाद में वहां से चले गये। अगली सुबह जब महिला ने अपने भंडार में देखा तो सोने-चांदी के जेवर गायब थे। लिहाजा उसके होश उड़ गये। दंपत्ति तत्काल थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराये।
तलाश में जुटी पुलिस
दंपत्ति की शिकायत के बाद गुढ़ पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पहचान कर बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने उक्त घटना को लेकर लोगों से अपील किया है कि वह ऐसे लोगों से सावधान रहे। कोई भी संदिग्ध नजर आये तो उसकी जानकारी तत्काल ही पुलिस को दें। किसी भी साधू अथवा अन्य व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश न दें। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की घटनाएं पूर्व में भी प्रकाश में आ चुकी है।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह