भारतीय किसान संघ के आह्वान पर सतना में किसानों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए और शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। किसानों ने फसल बीमा, मुआवजा, वोल्टेज समस्या, खाद की किल्लत और भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन जैसी मांगें उठाईं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भारतीय किसान संघ के आहृवान पर सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। ट्रैक्टर रैली निकाली और अपनी 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले मैत्री पार्क के पास किसानों की एक सभा आयोजित की गई, जिसे संघ के प्रांत संगठन मंत्री तुकाराम, संभागीय मंत्री जयप्रकाश सिंह और जिलाध्यक्ष योगेश तिवारी ने संबोधित किया। नेताओं ने किसानों को एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने का आहृवान किया।
100 से ज्यादा ट्रैक्टर रहे शामिल
सभा के बाद किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसमें लगभग 100 ट्रैक्टर शामिल थे। रैली सेमरिया चौक और सर्किट हाउस चौक होते हुए व्यंकट क्रमांक 2 स्कूल के मैदान में समाप्त हुई। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 डीएसपी समेत 70 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
तीन स्तरीय ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के आहृवान पर जिले में तीन स्तरीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राष्टÑीय, प्रांत एवं जिला स्तर की किसानों की समस्याएं शामिल रहीं। स्थानीय स्तर से जुड़ी समस्यााओं की बात करें तो ज्ञापन में किसानों ने गांवों में वोल्टेज की समस्या का समाधान करने, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद की समस्या को दूर करने और फसल बीमा में अनियमितता रोकने की मांग की। इसके साथ ही, आपदा से खराब हुई फसल का मुआवजा बढ़ाने की भी मांग की गई। किसानों ने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करने, आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की व्यवस्था करने और जिले के पशु चिकित्सालय में तकनीकी मशीनों की कमी दूर करने की मांग भी की।
जाम में फंसे रहे लोग
किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही, खास तौर पर सर्किट हाउस चौक से लेकर रीवा रोड में तो लोग घंटों जाम में फंसे रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।