लोकसभा में मॉनसून सत्र के दौरान FCRA संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्ष के विरोध और सवालों के बीच सरकार ने इसे JPC में भेजने का प्रस्ताव रखा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा के मॉनसून सत्र के दौरान बुधवार यानी 12 अगस्त को विदेशी अंशदान (वििनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA Amendment Bill) पेश किया गया। गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति में इस बिल को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सदन में रखा। बिल के सदन में आते ही विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। हालांकि, सरकार ने स्थिति को संभालते हुए इस महत्वपूर्ण विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने का प्रस्ताव रखा है, ताकि इस पर व्यापक चर्चा हो सके।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने विधेयक पेश किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सदन में आपत्ति जताई कि यह बिल मूल रूप से गृह मंत्री अमित शाह के नाम से सूचीबद्ध था, लेकिन इसे गृह राज्यमंत्री द्वारा पेश किया गया। कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार को यह विधेयक वापस ले लेना चाहिए और इसके JPC में भेजे जाने की जरूरत व तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाए गए।
विपक्ष के तीखे तेवरों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण विधेयकों को JPC के पास भेजने की मांग खुद कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने ही की थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सदस्य को बिल के प्रावधानों पर कोई आपत्ति या संदेह है, तो वे JPC के मंच पर अपनी बात रख सकते हैं। वहां विधेयक के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा करने और अपने सुझाव देने का पूरा अवसर मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी कि वे बिल का कोई एक ऐसा प्रावधान दिखाएं जो अल्पसंख्यक विरोधी हो। इसके साथ ही द्रमुक (DMK) ने भी इस बिल का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। सरकार का यह रुख है कि विपक्ष अपनी आपत्तियों को JPC के समक्ष रखे, जहां हर पहलू पर पारदर्शी तरीके से विचार किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।