सतना जिले में खाद की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कोठी के सोनी ट्रेडर्स द्वारा किसानों से यूरिया की एक बोरी 500 रुपए में बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने दुकान सीज कर दी और लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा। एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद की मची किल्लत के बीच यूरिया की कालाबाजारी करने के मामले में प्रशासन द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोठी के एक खाद विक्रेता की दुकान सीज कर दी गई है और संबंधित का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जाता है कि यह पूरी कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर सतीश कुमार एस के निर्देश पर की गई।
दुकान बंद कर गायब हो गया था संचालक
बताया जाता है कि अधिक दाम पर यूरिया उर्वरक बेंचने की शिकायत कोठी के सोनी ट्रेडर्स (खाद विके्रता) का मामला सामने आने पर प्रशासन व कृषि विभाग की टीम के द्वारा जांच के लिए मौके पर जाने की सूचना मिलने पर खाद विक्रेता दुकान बंद कर गायब हो गया था। दुकान बंद होने पर जब विक्रेता से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज कर दिया गया और पंचनामा तैयार कर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का प्र्रस्ताव भेजा गया।
500 रुपए में बेंची जा रही थी खाद
बताया जाता है कि कृषक चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा खाद लेने के लिए सोनी ट्रेडर्स के शुभम सोनी/सीताराम सोनी से सम्पर्क किया गया जिस पर एक बोरी खाद के लिए 500 रुपए की मांग की गई थी। जिस कारण उनके द्वारा ज्यादा कीमत पर खाद बेंचने का वीडियो बनाया गया, इसी वीडियो व कृषक चन्द्र प्रकाश तिवारी व अन्य कृषकों के बयान के आधार पर पंचनामा तैयार किया गया और एसडीएम एलआर जांगडे़ ने प्राथमिक जांच के बाद सोनी टेÑडर्स उर्वरक की दुकान को मौके पर सीज कराया। इस अवसर पर एसडीएम एलआर जांगड़े, तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत सोहावल प्रतिपाल बागरी सहित विभाग प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुकान संचालक के बेटे ने एसडीएम से की अभद्रता
मनमानी दर पर किसानों को खाद वितरित करने वाले की दबंगई ऐसी की दुकान की जांच करने पहुंचे एसडीएम से अभद्रता किए जाने की बातें भी सामने आ रही हैं। आरोप तो यहां तक है कि दुकान संचालक के बेटे ने अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने के साथ उन्हें ड़डे भी दिखाए। बताया जाता है कि ज्यादा दाम पर खाद बेंचने की शिकायत कोठी दौरे आए कलेक्टर से स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी।
खाद की कालाबाजारी पर नहीं लग पा रहा अंकुश
एक तरफ एक-एक बोरी खाद के लिए किसान शासकीय गोदामों में लाइन लगाए खड़ा है तो दूसरी तरफ ऊंचे दाम पर खुले बाजार में खाद बिक रही है। कोठी में दो बोरी खाद के लिए खाद विक्रेता द्वारा किसान से 1000 रुपए की मांग किए जाने की वीडियो यह साबित करता है कि कहीं न कहीं जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है, जिसके चलते शासकीय गोदामों में खाद का कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि कालाबाजारी का यह गोरख धंधा बिना शासकीय शह के संभव नहीं है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन चाहता है कि खाद आसानी से मिले तो कालाबाजारियों पर
कमिश्नर के निर्देश सुबह 7 बजे से करें खाद का वितरण
कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों में खाद वितरण की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी कलेक्टर खाद वितरण की सुचारू व्यवस्था करें, जिससे किसानों को बिना किसी कठिनाई के खाद मिल सके। खाद की उपलब्धता, वितरण तथा सात दिनों में आने वाली खाद की रैक का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। जनप्रतिनिधियों तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को खाद वितरण के संबंध में वस्तुस्थिति से लगातार अवगत कराएं। डबल लाक सेंटर के साथ सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद का पर्याप्त वितरण सुनिश्चित करें। जिन केन्द्रों में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं वहां पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर व्यवस्थित वितरण कराएं। समितियों तथा डबल लाक से सुबह 7 बजे से खाद का वितरण शुरू करा दें। वितरण केन्द्रों में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी तैनात रखें। अधिक दाम पर खाद बेचने वालों तथा वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें।
अधिक रेट पर खाद बेंचने की शिकायत पर दुकानों की जांच
उधर रामनगर में किसानों को अधिक रेट पर खाद बेंचे जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अनामिका सिंह ने बुधवार को रामनगर की कई खाद दुकानों में आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही खाद विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए। इसी क्रम में तहसीलदार के निर्देश पर आस्था बीज उर्वरक भंडार में संधारित 41 बोरी यूरिया खाद का मौके पर ही किसानों को वितरण कराया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार ललित धार्वे, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। तहसीलदार अनामिका सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद विक्रेता दुकान बंद करके चला गया था, फिलहाल दुकान सीज कर दी गई है। पिछले वर्ष भी इसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की गई थी। मौके पर बयान लेकर पंचनाम बनाया गया है, कालाबाजारी या ज्यादा दाम लेकर खाद बेचने की पुष्ठि होने पर डीडीए से चर्चा हो गई दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
एलआर जांगड़े, एसडीएम


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।