सतना जिले में खाद संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 7 केंद्रों से 3640 किसानों को 591.86 मीट्रिक टन खाद का वितरण हुआ, लेकिन 9268 किसान अब भी टोकन के बावजूद खाद से वंचित हैं। नाराज किसानों ने कृषि यांत्रिकी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर सतना-पन्ना मार्ग पर 45 मिनट तक जाम लगाया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में खाद का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, एक बोरी खाद के लिए देश का अन्नदाता धरना प्रदर्शन और चकाजाम कर रहा है, रतजगा कर रहा है, धक्के खा रहा है। हालत यह है कि खाद मिलने की उम्मीद के साथ केन्द्रों में पहुंचने वाले किसानों को खाद तो छोड़िए टोकन तक नसीब नहीं हो रहा है। सोमवार की ही बात करें तो प्रशासनिक दावे के मुताबिक 7 •ांडारण केन्द्रों से 3640 किसानों को 591.86 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया जबकि 9268 किसान ऐसे हैं जिन्हें टोकन तो मिला है लेकिन अब तक खाद नहीं मिली है। सोमवार को खाद के लिए टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने कृषि यांत्रिकी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सतना- पन्ना मार्ग लगभग 45 मिनट तक जाम रहा।
फंसे रहे वाहन
जाम के कारण स्कूली बसें, यात्री बसें और अन्य वाहन फंस गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। लगभग 45 मिनट बाद यातायात बहाल हुआ। किसानों का कहना है कि वे रोज टोकन के लिए लाइन में लगते हैं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी टोकन नहीं मिल रहा। इससे उनकी बोनी प्रभावित हो रही है। समय पर खाद न मिलने से फसल की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ने का खतरा है। सतना और मैहर जिले में टोकन की वेटिंग लिस्ट 9268 तक पहुंच गई है। कृषि विभाग ने वितरण की गति धीमी कर दी है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों ने टोकन वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। सोमवार के विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट है कि किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह