सतना-पन्ना रेल परियोजना के तहत पहली ट्रायल ट्रेन के देवेंद्रनगर पहुंचने पर ऐतिहासिक जश्न मनाया गया। हजारों लोगों ने इस यादगार पल का स्वागत किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल भी किया।

हाइलाइट्स
देवेन्द्रनगर, स्टार समाचार वेब
जिले के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि देवेंद्रनगर में बुधवार को पहली ट्रायल ट्रेन पहुंचने से बरसों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। और पन्ना जिले के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया हैं। सतना पन्ना रेल परियोजना के तहत आज जब पहली बार ट्रायल ट्रेन देवेंद्रनगर स्टेशन पहुंची तो नजारा देखने लायक था। जैसे ही ट्रेन के आने की खबर मिली स्टेशन पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बेताब दिखा। नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ अधिकारियों कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल एवं भगवान जुगल किशोर की प्रतिमा भेंट कर ट्रेन का स्वागत किया।
मध्य परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश द्वारा आज सतना पन्ना नई रेल लाइन परियोजना के फुलवारी देवेंद्रनगर के बीच 7 किलोमीटर के नए रेलवे ट्रैक में निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल किया गया। जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार बुधवार सुबह 8:00 बजे सीआरएस स्पेशल सतना स्टेशन से फुलवारी के लिए रवाना हुए। सीआरएस फुलवारी स्टेशन 9 बजे पहुंचे। आधे घंटे तक कंस्ट्रक्शन विभाग एवं मंडल अधिकारियों के बीच बैठक की गई। इसके बाद 9:30 बजे से फुलवारी स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया गया। सीआरएस मोटर ट्रॉली में बैठकर ट्रैक की बारीकियों का निरीक्षण करते हुए देवेंद्रनगर दोपहर 2:00 बजे पहुंचे। इसके बाद तीन से 3:30 बजे तक देवेंद्रनगर स्टेशन से निरीक्षण किया गया। शाम 4रू00 बजे देवेंद्रनगर से स्पीड ट्रायल करते हुए फुलवारी स्टेशन सीआरएस पहुँचे। उल्लेखनीय है कि ललितपुर सतना रीवा सिंगरौली खजुराहो महोबा कुल 541 किलोमीटर की परियोजना है। इसमें सतना पन्ना रेल लाइन का हिस्सा 73.55 किलोमीटर का है। आज बुधवार को स्पेशल ट्रेन 12 डिब्बों के साथ देवेंद्रनगर पहुंची। इसमें लगभग एक सैकड़ा अधिकारी कर्मचारी निरीक्षण में शामिल हुए। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एमएस हाशमी, मुख्य अभियंता जोन सिंह मीणा, डिप्टी चीफ इंजीनियर सुनील प्रजापति समेत अन्य मंडल व जोन के अधिकारी स्ट्रीट ट्रायल के दौरान मौजूद रहे।
अब अगला लक्ष्य सकरिया तक
देवेंद्रनगर के बाद रेलवे ने अब सकरिया तक ट्रैक तैयार करने की दिशा में कदम उठाया है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बारिश के बाद सकरिया तक लाइन तैयार कर ली जाएगी।
अक्टूबर तक में इस सेक्शन में भी सीआरएस ट्रायल करने की उम्मीद है। वही संभावना जताई जा रही हैं।पूरी परियोजना सतना पन्ना नई रेल लाइन को मार्च 2027 में पूर्ण कर ली जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।