फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमान के को-पायलट हमाम अल-हमामी का इजराइल में विमान क्रैश करने का प्लान था।

दुबई। स्टार समाचार वेब
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ ओमान के रहने वाले को-पायलट हमाम अल-हमामी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद विमानन जगत में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती जाँच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि आरोपी को-पायलट कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा की कट्टरपंथी विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित था।
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जाँच एजेंसियों की पूछताछ के दौरान आरोपी अल-हमामी ने स्वीकार किया कि उसकी खतरनाक साजिश इस विमान को सीधे इजराइल ले जाकर वहाँ क्रैश करने की थी। इस कायराना हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैप्टन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे खून से लथपथ हालत में ऑक्सीजन मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं।
सीरिया में प्रवास के दौरान कट्टरपंथ की गिरफ्त में आया
'अल अरबिया इंग्लिश' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अल-हमामी ने ओमान से बाहर काफी लंबा समय बिताया था और वह सीरिया में भी काफी दिनों तक रहा था। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सीरिया में रहने के दौरान ही वह संपर्क में आए कुछ कट्टरपंथी धार्मिक लोगों से प्रभावित होकर इस जहरीली विचारधारा का शिकार बना। एजेंसियां वर्तमान में यह खंगालने में जुटी हैं कि उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए किन-किन नेटवर्क का इस्तेमाल किया था।
साल 2024 में ओमान एयर ने ट्रेनिंग से हटाया था
इस हमले से पहले भी आरोपी के संदिग्ध और विवादास्पद आचरण पर गंभीर सवाल उठ चुके हैं। 'फॉक्स न्यूज' और 'सीएनएन' की रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में ओमान एयर ने उसकी कट्टरपंथी इस्लामिक वेबसाइट्स देखने की आदत और संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद उसे पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम से बाहर कर दिया था। हालाँकि, बाद में उसे एयरलाइन के भीतर ही कोई अन्य प्रशासनिक या वैकल्पिक जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। वह पहले 'रॉयल एयर मैरोक' के साथ भी काम कर चुका था और करीब 8 महीने पहले ही फ्लाईदुबई एयरलाइन से जुड़ा था।
'फ्री फिलिस्तीन' के पोस्टर और साजिश के सुराग
तपिश के दौरान जाँच अधिकारियों को आरोपी के पास से 'फ्री फिलिस्तीन' (Free Palestine) के कई समर्थन वाले पोस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षा एजेंसियां इस पहलू की गहराई से जाँच कर रही हैं कि क्या कैप्टन पर किया गया यह हमला वास्तव में विमान पर जबरन नियंत्रण (हाइजैक) कर उसे किसी बड़े लक्षित स्थान पर गिराने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें...
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के विमान को हाईजैक कर सऊदी अरब की ओर मोड़ा...150 यात्री सवार
फ्लाईदुबई उड़ान FZ1073 साजिश मामला: यूएई ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
URL (English)
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।
वर्ष 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और हाई-एर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ बैठक में पीएम मोदी ने वैश्विक शांति पर जोर दिया। एस जयशंकर ने बताया कि ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा और अनाज निर्यात के लिए भारत रूस-यूक्रेन के संपर्क में है।
विज्ञान अब यादों को बदलने और मिटाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जानिए कैसे बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोध और ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से भविष्य में ट्रॉमा और मानसिक बीमारियों का इलाज संभव हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह