सतना के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी और वर्तमान रीवा डाइट प्राचार्य टीपी सिंह पर शासन ने 11 लाख 44 हजार 477 रुपए की रिकवरी का आदेश जारी किया है। वर्ष 2010-11 में नियम विरुद्ध बहाली से शासन को आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं रामपुर बघेलान क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल में मेंटेनेंस के नाम पर लाखों के गोलमाल के आरोप सामने आए हैं। कलेक्टर को जांच के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी और वर्तमान में रीवा डाइट के प्राचार्य टीपी सिंह पर शासन ने 11 लाख 44 हजार 477 रुपए की वसूली का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2010-11 के विवादित प्रकरण में की गई है। मामला वर्ष 2010 का है, जब टीपी सिंह सतना में प्रभारी डीईओ थे। उस दौरान सहायक शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था। हाईकोर्ट के 4 जनवरी 2010 के आदेश के बाद 1 मई को मिश्रा की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, लेकिन 29 अगस्त 2010 को टीपी सिंह ने बिना विभागीय जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के उन्हें नियम विरुद्ध बहाल कर दिया। इस बहाली के कारण शासन को मिश्रा को करीब 20 महीने का वेतन देना पड़ा। उस समय लगभग 4 लाख 19 हजार रुपए का भुगतान किया गया, जो ब्याज सहित अब 11 लाख 44 हजार 477 रुपए हो चुका है।
विधानसभा तक गूंजा मामला
यह मामला वर्ष 2018 में विधानसभा तक पहुंचा। संचालनालय ने टीपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने वसूली का आदेश जारी किया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सिंह ने हाईकोर्ट के आदेश का गलत अर्थ निकालते हुए नियम विरुद्ध बहाली की, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
उधर मेंटीनेंस के नाम पर लाखों के बेजा भुगतान का आरोप
रामपुर बघेलान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झंड स्थित शासकीय हाई स्कूल भवन के मेंटेनेंस के नाम पर लाखों के गोलमोल का आरोप लगाया गया है। यह आरोप कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लगाए गए हैं। शिकायती पत्रमें बताया गया है कि तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल साकेत ने शाला विकास के लिए तीन लाख रुपए की राशि तो निकाल ली लेकिन इसे खर्च कहां किया गया । आरोप हैं कि कागजी खर्च दिखाकर शिद्धार्थ नगर स्थित मां शारदा इंटरप्राइजेज को कर दिया गया । मिली जानकारी के मुताबिक वाइटवॉश पुताई के नाम पर 1 लाख 22 हजार 758 रुपए 55 पैसे, पेंटिंग एवं दरवाजे और खिड़कियों के नाम पर मेंटेनेंस में 25 हजार 740 रुपए 75, कनेक्टिंग एवं फिनिशिंग के लिए 88 हजार 272 रुपए, नए दरवाजे एवं खिड़की लगवाने के नाम पर 20 हजार 400 रुपए, बाथरूम रिपेयरिंग के लिए 8251 रुपए 84 पैसे, प्लंबर के लिए 10 हजार 338 रुपए तथा लाइट रिपेयरिंग एवं मटेरियल के नाम पर 24000 रुपए की राशि निकाली गई है, लेकिन विद्यालय में इन्हें कहीं लगाया नहीं गया है। आम लोगों ने जिला कलेक्टर को शिकायत कर इस कागजी घोटाले की जांच उच्च स्तरीय समिति बनवाकर कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में जिले के 100 विद्यालयों के मेंटेनेंस के लिए प्रत्येक विद्यालय को 3 लाख रुपए की राशि दी गई थी जिसका भुगतान मां शारदा इंटरप्राइजेज सिद्धार्थ नगर को किया गया। उक्त सभी मटेरियल की कीमत बाजार मूल्य से अधिक दर्शार्ई गई है जबकि विद्यालय भवन की हालत पहले जैसे ही जर्जर है। ज्ञापन में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित और अन्य सभी विद्यालयों के प्राचार्य की भूमिका की जांच की मांग उठाई गई है। बताया गया कि उस दौरान 100 विद्यालयों के मेंटेनेंस का कार्य उनके द्वारा स्वयं कराया एवं स्वयं ही बिल का भुगतान किया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।