रीवा जिले में गणेश उत्सव की धूम, अमहिया के राजा गणेश पंडाल में भजन संध्या का आयोजन। इंडियन आइडल फेम वैशाली जैन की मनमोहक प्रस्तुति से गूंज उठा कैलाश पर्वत सा माहौल। हर-हर महादेव और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से भक्त देर रात तक झूमते रहे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले में गणेश उत्सव की चारों तरफ धूम है। जगह-जगह पंडाल सजे हैं। इसमें से एक अमहिया के राजा का पंडाल है। यहां पर महाराष्ट्र मुंबई की तर्ज पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाती है। मंगलवार को यहां पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य गायिका के रूप में इंडियन आइडल फेम वैशाली जैन ने अपनी प्रस्तुति दी। जिनकी आवाज सुनते ही भक्त झूम उठे। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।
बताया गया है कि अमहिया के राजा का पंडाल पिछले दो दशकों से सजता आया है। यहां महाराष्टÑ की तर्ज पर गणेश उत्सव की धूम देखने को मिलती है। हर वर्ष भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें देश के जाने-माने कलाकारों को बुलाया जाता है। इस बार मंगलवार को आयोजित भजन संध्या का जिम्मा राधिकेश म्यूजिकल ग्रुप रीवा को दिया गया था। जिसके द्वारा इंडियन आइडल फेम वैशाली जैन को बुलाया गया था। वैशाली की जैसे ही स्टेज पर इंट्री हुई श्रोता झूम उठे। उन्होंने गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों को गाया। उन्होंने जैसे ही हंसराज रघुवंशी का भजन ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने कि सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया, गाया तो श्रोता झूम उठे। हर-हर महादेव व गणपति बप्प मोरया के नारा लगना शुरू हो गये। इसके अलावा पवन शुक्ला, रोली मिश्रा और सत्यम तिवारी ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दिया। जिससे श्रोता देर रात तक डटे रहे।
महर्षि विद्या मंदिर में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन
महर्षि विद्या मंदिर कोष्टा में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक भावनाओ के साथ मनाया जा रहा है। विद्यालय परिसर में श्री गणेश की स्थापना 27 अगस्त गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान से की गई। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.के. रावत समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थापना के पश्चात प्रतिदिन सुबह शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी कक्षाओ के छात्र-छात्राएं क्रमवार सम्मिलित होकर भक्ति भाव से सहभगिता निभा रहे है। इस अवसर पर छात्रो के भारतीय संस्कृति परंपरा तथा भगवान श्री गणेश के जीवन से जुडी जानकारियां एवं शिक्षाओ के बारे में बताया जा रहा हैं। शनिवार सप्तमी तिथि पर विद्यालय में कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर संतोष द्विवेदी और गायिका सुश्री रूचि द्विवेदी के द्वारा भगवान श्री गणेश के भजनो का आयोजन किया गया। तबले पर सत्यप्रकाश और पैड पर शिवाचनो अपनी सहभागिता प्रस्तुत कीं।
रास-गरबा एवं शिव महाआरती में कलाकारों ने दी प्रस्तुति
हिन्दू धर्म परिषद एवं रिदम म्यूजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय पदमधर पार्क में गणेश गरबा महोत्सव-में विध्य के नामी कलाकार करन कुशवाहा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने रास-गरबा और भव्य शिव महा आरती की प्रस्तुति दी। जिससे नगर वासियों को देर रात तक रूकने को मजबूर कर दिया। भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। रिदम परिवार ने गणेश जागरण में यादगार भक्ति गीतों से दर्शकों को श्रद्धा भक्ति में संजाये रखा। संस्थापक नारायण डिगवानी, संयोजक सुमित मॉजवानी, प्रभारी अविराज, अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, संरक्षक डी.पी.सिंह परिहार, अवधेश श्रीवास्तव, रवि कुशवाहा, उमेश सेन, बी.के.प्रकाश, डॉ. विनोद तिवारी आदि ने आयोजन में आये हुये अतिथियों एवं दर्शकों का स्वागत किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।