रीवा पुलिस ने सतना के जैतवारा निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवतियों को शादी का भरोसा दिया और असली सोने के जेवर लेकर नकली लौटा दिए। आरोपी ने इन जेवरों को गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रख लोन लिया। पुलिस ने आरोपी से बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक ने फर्जी नाम से सोशल मीडिया में अलग-अलग अकाउंट बनाया। हर अकांउट में अपने को अलग-अलग शासकीय अधिकारी के रूप में दिखाया। फर्जी सोशल मीडिया अकांउट के जरिए कई युवतियों को जाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर उनसे सोने के असली जेवर लेकर नकली जेवर थमा दिए। जालसाजी से हड़पे गए सोने के जेवरों को गोल्ड लोन बैंक में जमा कर बैंक से लोन ले लिया। जालसाजी की शिकार युवतियों की शिकायत पर रीवा जिले की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा। रविवार को आरोपी को लेकर रीवा जिले की पुलिस सतना पहुंची।
जैतवारा का रहने वाला है जालसाज
रीवा जिले की बैंकु ठपुर थाना पुलिस ने बताया कि शुभम गुप्ता मूलत: सतना जिले के जैतवारा थानान्तर्गत क्षेत्र का रहने वाला है। जालसाज शुभम ने फर्जी नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे हैं। इन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट में उसने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताया। फर्जी सोशल मीडियो अकांउट के जरिए जालसाज शुभम के सम्पर्क में कई नाबालिग किशोरियां और युवतियां आर्ईं। जालसाज शुभम ने दो अन्य नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया और दोनों से विवाह करने का भरोसा दिया। विवाह की रस्म में लड़की पक्ष के द्वारा सोने के जेवर दिए जाते हैं जो विवाह के पहले लौटा दिए जाते हैं यह झांसा देकर जालसाज शुभम ने दोनों नाबालिग लड़कियों से सोने के असली जेवर लेकर उन्हें नकली जेवर थमा दिए। जालसाज की शिकार हुई लड़कियों की शिकायत पर आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया।
जालसाजी से हड़पे जेवर से लिया गोल्ड लोन
बैंकुठपुर पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आए कि जालसाज शुभम ने कई नाबालिग और युवतियों के साथ ठगी की है। अब तक तकरीबन 20 तोला सोने के जेवर ठगे जाने के साक्ष्य मिले हैं। आरोपी के कब्जे से काफी मात्रा में सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि युवतियों से हड़पे गए सोने के जेवर गोल्ड लोन कम्पनी में जमा कर लोन ले रखा है। इस आधार पर बुधवार को आरोपी शुभम को लेकर पुलिस की टीम सतना शहर के कोलगवां थानान्तर्गत बस स्टैंड के नजदीक गोपाल काम्पलेक्स में संचालित कैफरी गोल्ड लोन कम्पनी पहुंची। आरोपी शुभम की मौजूदगी में गोल्ड लोन कम्पनी के कर्मचारियों से बातचीत की गई तत्पश्चात आरोपी के द्वारा गहन रखे गए जेवर जब्त किए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।