ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज MSV हाजी अली संदिग्ध हमले के बाद डूब गया। 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित। हफ्ते भर में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला।

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच मध्य पूर्व के समुद्री मार्ग अब बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। ओमान के समुद्री क्षेत्र (Strait of Hormuz) में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज 'MSV हाजी अली' हादसे का शिकार होकर डूब गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, जहाज के किसी विस्फोटक (ड्रोन या मिसाइल) से टकराने की आशंका जताई जा रही है।
जहाज के मालिक सुलतान अहमद अंसार (निवासी द्वारका, गुजरात) ने बताया कि MSV हाजी अली बेरबेरा पोर्ट से शारजाह की ओर जा रहा था। 13 मई की सुबह करीब 3:30 बजे जब जहाज ओमान के तट के करीब था, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। क्रू मेंबर्स के मुताबिक, उन्होंने जहाज से किसी मिसाइल या ड्रोन जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनी, जिसके तुरंत बाद भीषण आग लग गई।
जैसे ही जहाज में आग फैली और वह डूबने लगा, चालक दल के सभी 14 सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ दिया। संकट का संदेश मिलते ही ओमान कोस्टगार्ड ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह पहली बार नहीं है जब गुजरात के जहाजों पर इस क्षेत्र में हमला हुआ है। इससे पहले 7 मई को द्वारका का ही एक अन्य जहाज 'MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I' अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच हुई क्रॉस-फायरिंग की चपेट में आ गया था। महज एक हफ्ते के भीतर दूसरे जहाज के डूबने से कच्छ और सौराष्ट्र के जहाज मालिकों में भारी चिंता व्याप्त है।
ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने होर्मुज की खाड़ी को युद्ध के मैदान में बदल दिया है। वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग पर अब छोटे मालवाहक जहाजों (Dhows) पर भी हमलों का खतरा मंडराने लगा है, जिससे भारत और खाड़ी देशों के बीच होने वाले समुद्री व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।