गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अहमदाबाद में आत्महत्या कर ली। पत्नी को गलती से गोली लगने के बाद यशराज ने यह खौफनाक कदम उठाया। जानें पूरी घटना।

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी की मौत के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
हाइलाइट्स
अहमदाबाद. स्टार समाचार वेब
अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी की मौत के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात जजेस बंगलो रोड स्थित एनआरआई टावर (NRI Tower) में हुई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:45 बजे यशराज सिंह ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया था। उन्होंने बताया कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई, जो उनकी पत्नी राजेश्वरी के गले में जा लगी। जब मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही एंबुलेंस कर्मी शव को ले जाने की तैयारी करने लगे, यशराज दूसरे कमरे में गए और खुद को गोली मार ली। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
खुशहाल था परिवार, विदेश जाने की थी तैयारी
यशराज सिंह गुजरात मैरीटाइम बोर्ड (GMB) में क्लास-1 अधिकारी थे। परिजनों ने बताया कि यशराज का विवाह दो माह पहले ही हुआ था। कपल अगले महीने विदेश टूर पर जाने वाला था, जिसके वीजा की प्रक्रिया चल रही थी।मन्नत पूरी होने पर वे हाल ही में रानूजा मंदिर भी गए थे। घटना वाली रात दोनों एक रिश्तेदार के घर डिनर से लौटे थे।
पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही जांच
घटना के समय यशराज की मां घर के दूसरे कमरे में थीं, जिन्हें एंबुलेंस आने के बाद ही हादसे का पता चला। फिलहाल वस्त्रापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
शक्तिसिंह गोहिल के बारे में
शक्तिसिंह गोहिल लिम्दा रियासत के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे गुजरात की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं, जो पांच बार विधायक, पूर्व मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।