कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान स्व. श्री गुरकीरत सिंह मनोचा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में नस्लीय हिंसा और हमले का शिकार हुए उज्जैन के युवक गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गृह नगर पहुँचा। 14 मार्च को हुई इस दुखद घटना के ठीक 21 दिन बाद परिजनों को अपने लाड़ले के अंतिम दर्शन नसीब हुए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरकीरत के निवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार माना, जिनके कूटनीतिक प्रयासों से शव को कनाडा से भारत लाना संभव हो सका। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उज्जैन का रहने वाला गुरकीरत सिंह कनाडा में पढ़ाई और काम के सिलसिले में रह रहा था। 14 मार्च को फोर्ट सेंट जॉन में करीब 10-12 युवकों ने उन पर बेरहमी से हमला किया और बाद में उन पर गाड़ी चढ़ा दी। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरकीरत ने दम तोड़ दिया था। तब से ही परिवार उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए संघर्ष कर रहा था।
गुरकीरत का शव गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था, जहाँ से दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उज्जैन लाया गया। जैसे ही एम्बुलेंस पार्श्वनाथ सिटी स्थित उनके घर पहुंची, पूरा इलाका गमगीन हो गया।
अंतिम दर्शन: सिख समाज, स्थानीय निवासियों और रिश्तेदारों ने भारी मन से अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार: विशेष अरदास के बाद शव यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों (फ्रीगंज गुरुद्वारा साहिब, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर) से होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंची, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।