पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।

मुख्य बातें:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। पन्ना, अजयगढ़, अमानगंज, शाहनगर और देवेंद्रनगर क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई मार्गों, रपटों और पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर लोग जरूरी काम, दवा और इलाज के लिए जान जोखिम में डालकर तेज बहाव पार करते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले स्थानों पर आवागमन नहीं करने की अपील की है।
अजयगढ़ में पुलिया बही, आवागमन ठप
अजयगढ़ क्षेत्र में केन, रूंज और बागे नदी का जलस्तर बढ?े से बाढ़ जैसे हालात हैं। रूंज नदी में उफान के कारण शहपुरा से धरमपुर-कालिंजर को जोड?े वाले पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं अजयगढ़ से बरियारपुर कुर्मियान को जोड?े वाली अस्थाई पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे करीब पांच गांवों का संपर्क टूट गया। पिछले वर्ष बाढ़ में स्थाई पुलिया बह गई थी, जिसका निर्माण अब तक नहीं हो सका है। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नदी-नालों के पास कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है और पटवारियों को जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शाहनगर और अमानगंज में रपटों पर खतरा
शाहनगर में केन और अलोनी नदी सहित कई नाले उफान पर रहे। महिंगवां घाट-पुरैना के बीच केन नदी पुल, शाहनगर-बोरी मार्ग का केन नदी रपटा और शाहनगर-झुकेही मार्ग का अलोनी नदी रपटा पानी से प्रभावित रहा। थाना प्रभारी रवि जादौन के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों को सतर्क किया। अमानगंज के पाठा नाला का पानी रपटा के ऊपर से बहता रहा। थाना प्रभारी हेमंत नायक ने लोगों से तेज बहाव में नदी-नाले पार नहीं करने की अपील की।
हजारा-बोदा में घरों में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा
बाघिन नदी का जलस्तर तेजी से बढ?े से रमखिरिया, राजापुर, गठापुर, गहरा, पनारी, ईमलोनिया, सिमरिया, सिरस्वाहा, छोटामड़ैया, धमक, बड़ीमड़ैया और बारहौं कुदकपुर सहित कई गांवों को जोड?े वाले रास्तों और रपटों पर पानी भर गया। हजारा और सिमरिया के बोदा गांव में नालियों का पानी घरों में घुस गया। हजारा में कई मकानों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान खराब हो गया। बृजपुर थाना प्रभारी सोनम शर्मा और राजस्व टीम डायल 112 के साथ मौके पर पहुंची तथा जेसीबी से जल निकासी का कार्य कराया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
देवेंद्रनगर में विद्युत कार्यालय परिसर जलमग्न
देवेंद्रनगर में विद्युत कार्यालय और पावर हाउस परिसर में करीब 4 से 5 फीट पानी भर गया। सीसी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। छोटे बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता जोखिम भरा बना रहा। लगातार बारिश को देखते हुए पन्ना कलेक्टर ने जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है।
भारी बारिश के चलते पन्ना जिले में 20 अगस्त को भी स्कूलों में अवकाश
पन्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पन्ना कलेक्टर ने 20 अगस्त को भी जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले 19 अगस्त को भी जिले में स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था। कलेक्टर द्वारा 19 अगस्त को जारी आदेश में बताया गया कि जिले में लगातार भारी वर्षा हो रही है तथा विभिन्न मार्गों और नदी-नालों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, नवीन विद्यालय, सीबीएसई विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में 20 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारी करते रहेंगे तथा निर्धारित शैक्षणिक कार्यों का संचालन करेंगे। लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और अनेक मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।
सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।