शहडोल जिले के सोहागपुर तहसील अंतर्गत आकाशवाणी के पास कृषि भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं। समाजसेवी दीपक चौधरी ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स
शहडोल, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय में स्थित तहसील सोहागपुर अंतर्गत आकाशवाणी के पास में कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। इस संबंध में नगर के वार्ड क्रमांक 32/25 निवासी व समाजसेवी दीपक चौधरी ने कलेक्टर को एक लिखित शिकायत की है, जिसमें अवैध प्लाटिंग की जानकारी देते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में उल्लेख किया कि ग्राम बलपुरवा स्थित खसरा क्रमांक 1091/1/1/1 (रकवा 0.0130 हेक्टेयर, 1110/1/1/1/1/11/1/1/1 (रकवा 0.0170 हेक्टेयर) एवं 1091/1/1/2 (रकवा 0.0340 हेक्टेयर) कुल चार खेतों की भूमि, जो कि राजस्व रिकॉर्ड में कृषि भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर इरशाद अली पिता मुर्तबिक अली, निवासी ग्राम सोहागपुर, वार्ड नं. 03, गढ़ी रोड शहडोल द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त भूमि की स्वामित्व सुनीता तिवारी पति मिथलेश तिवारी और सोफिया बी पिता मुर्तबिक अली के नाम पर दर्ज है। बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया और शासकीय अनुमति के इन खेतों को प्लॉट में तब्दील कर दिया गया है। इतना ही नहीं, प्लाटिंग के दौरान वहां के मूल रास्तों को भी बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है। जो लोग इन प्लाट्स को खरीद चुके हैं, उन्हें भी अपनी ही जमीन तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि यह कार्य न केवल राजस्व संहिता का उल्लंघन है, बल्कि नगर पालिका की गाइडलाइन के विपरीत भी है। इस प्रकार की अवैध प्लाटिंग से न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि क्षेत्रीय विकास योजनाओं को भी नुकसान पहुंचता है। इसके पूर्व भी 22 अप्रैल को जनसुनवाई के दौरान इसी विषय को लेकर शिकायत की गई थी, परंतु तब से लेकर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा और आक्रोश का माहौल है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि इरशाद अली द्वारा की जा रही इस अवैध प्लाटिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति ऐसी गतिविधियों को दोहराने का साहस न कर सके। कलेक्टर ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाएगा और क्षेत्र को अवैध निर्माण से मुक्त करेगा।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
अरविंद शाह, एसडीएम सोहागपुर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।