भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचकर बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं होने दी। हालाँकि, मैच का परिणाम नहीं निकल सका, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए।
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 785 गेंदों में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 100 छक्के पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के ईविन लुईस (789 गेंद) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा, अभिषेक ने इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी-20 फिफ्टी (20 गेंदों में) लगाने का केएल राहुल (27 गेंद, 2018) का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की कप्तानी पारी खेली, जो इंग्लैंड के मैदान पर किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा टी-20 में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने विराट कोहली के 47 रनों (कार्डिफ, 2018) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रेयस की नौवीं और बतौर कप्तान पहली अर्धशतकीय पारी थी।
मैच के दौरान कुछ ऐसे पल रहे जिन्होंने फैंस का ध्यान खींचा....
ईशान किशन का दुर्भाग्य: ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में रन आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इससे पहले वे आयरलैंड के खिलाफ भी रन आउट हुए थे।
रिव्यू और अभिषेक का विकेट: पारी के 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा सैम करन की गेंद पर LBW करार दिए गए। अंपायर के नॉट आउट के फैसले को इंग्लैंड ने रिव्यू लिया, जो सही साबित हुआ। अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रनों की आक्रामक पारी खेली।
चेस्टर-ली-स्ट्रीट का 'मनहूस' रिकॉर्ड: भारतीय टीम के लिए यह मैदान किसी पहेली से कम नहीं है। यहाँ भारत द्वारा खेले गए तीनों मैच (दो वनडे और एक टी-20) बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके हैं।
अभिषेक शर्मा अब भारत के लिए टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस विशिष्ट क्लब में रोहित शर्मा (205 छक्के), सूर्यकुमार यादव (179 छक्के), हार्दिक पंड्या (126 छक्के) और विराट कोहली (124 छक्के) शामिल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।