भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रियान टेन डोश्च ने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि इन-फॉर्म विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को मौका मिलेगा, जबकि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी बाहर बैठेंगे। जानें क्यों एक साथ खेलेंगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल।

स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भारतीय टीम के सहायक कोच रियान टेन डोश्च ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी इस मैच की अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं होंगे।
रियान ने बताया कि नीतीश की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया जाएगा, जो अपने शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर मध्यक्रम को मजबूती देंगे।
रियान टेन डोश्च ने बुधवार को कहा, "मैं इस बात से काफी हैरान होऊंगा अगर आप ध्रुव और पंत को इस सप्ताह टेस्ट में एक साथ खेलते हुए नहीं देखें तो। ध्रुव ने पिछले छह महीनों में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने पिछले सप्ताह बेंगलुरू में दो शतक जमाए थे। उनका इस सप्ताह खेलना तय है।"
यह पुष्टि करती है कि उप-कप्तान ऋषभ पंत की वापसी के साथ, टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दो विकेटकीपरों के साथ मैदान पर उतरेगी। पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज होगी।
ध्रुव जुरेल ने हाल के महीनों में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। वह इंडिया-ए टीम का हिस्सा थे, जिसने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे, जहां उन्होंने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाए थे। उनकी इस जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए, खासकर जब टीम इंडिया अपने मध्यक्रम को मजबूत करना चाहती है, उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल था।
हालांकि, सहायक कोच ने स्पष्ट किया कि नीतीश रेड्डी का बाहर होना यह नहीं दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के लिए तैयार नहीं कर रहा है। रियान ने कहा, "वेस्टइंडीज सीरीज में नीतीश को दोनों टेस्ट मैचों में मौका मिला था। हमने कहा था कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना अहम है। इसलिए, हम उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी की तरह देख रहे हैं जो सीखने को तैयार है।" उन्होंने आगे कहा कि प्लेइंग-11 में खिलाड़ियों का चुनाव रणनीति पर आधारित होता है। "रणनीति पहले आती है। पहली चीज ये है कि हम ऐसी रणनीति बनाए जिससे हम मैच जीत सकें।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।