मेघालय सीमा पर BSF और BGB के बीच भारी तनाव देखने को मिला। अवैध रूप से घुसे 55 वर्षीय बांग्लादेशी हिंदू बुजुर्ग सती राजबंशी को BGB ने अपनाने से इंकार कर दिया, जिससे वह नो-मैन्स लैंड में फंसा रहा।

55 वर्षीय एक बांग्लादेशी बुजुर्ग बना टकराव की वजह
भारत/बंग्लादेश। स्टार समाचार वेब
मेघालय सीमा पर अवैध प्रवासन और का एक बड़ा मामला सामने आया है। मेघालय के रास्ते कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 55 वर्षीय एक बांग्लादेशी बुजुर्ग को लेकर दोनों देशों के सीमा बलों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पुशबैक अभियान के दौरान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के अड़ियल रवैये के कारण यह बुजुर्ग कई घंटों तक नो-मैन्स लैंड में फंसा रहा।
यह पूरा घटनाक्रम मेघालय के दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज के पास नंदीरचार सीमा पर हुआ। जब BSF ने अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशी नागरिक को वापस भेजने की कोशिश की, तो BGB के जवानों ने उसे स्वीकार करने से साफ मना कर दिया। बांग्लादेशी गार्ड्स का दावा था कि वह व्यक्ति भारतीय नागरिक है। इस आपसी गतिरोध के बीच वह बेबस बुजुर्ग अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के बीच फंसा रहा।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश के जमालपुर के BGB जवानों और भारतीय BSF के बीच बुजुर्ग की राष्ट्रीयता को लेकर तीखी नोकझोंक होती दिख रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि असहाय बुजुर्ग दोनों पक्षों के बीच भटक रहा है। इस दौरान बांग्लादेशी गार्ड्स उससे आक्रामक तरीके से पूछताछ करते दिखे और वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। शुरुआत में दोनों देशों के स्थानीय कमांडरों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग भी बेनतीजा रही थी।
सुरक्षा बलों के बीच चले लंबे गतिरोध के बाद, जब बांग्लादेशी अधिकारियों ने अंततः उस व्यक्ति की पहचान की पुष्टि कर ली, तो गुरुवार को उसे वापस बांग्लादेश ले जाया गया। इस बुजुर्ग की पहचान बांग्लादेश के राजशाही जिले के चालना गांव के निवासी सती राजबंशी के रूप में हुई है।
BSF का गंभीर आरोप
BSF के सूत्रों ने आरोप लगाया है कि सती राजबंशी के हिंदू होने के कारण BGB ने उन्हें जानबूझकर भारतीय क्षेत्र में धकेलने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, यह बांग्लादेशी सुरक्षा बलों द्वारा भारत को बदनाम करने और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रताड़ित करने की एक सोची-समझी कोशिश थी। इस घटना ने एक बार फिर सीमा पार अवैध प्रवासन और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर बहस छेड़ दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने यह हिंसा फैलाई।
यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।