BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है। टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने गुरुवार (11 जून) को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारतीय टीम वनडे और मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों ही प्रारूपों के लिए अलग-अलग 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।
इस टीम सिलेक्शन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
BCCI ने दोनों ही सीरीज के लिए यशवर्धन सिंह चौहान को टीम का कप्तान नियुक्त किया है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकेटकीपिंग की बात करें तो वनडे टीम में रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। वहीं, मल्टी-डे मैचों के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
दौरे की शुरुआत 04 जुलाई से वनडे सीरीज के साथ होगी। वनडे मैच हम्बनटोटा में खेले जाएंगे, जबकि मल्टी-डे मैचों की मेजबानी गाले और कोलंबो करेंगे।
पहला वनडे: 04 जुलाई, हम्बनटोटा
दूसरा वनडे: 06 जुलाई, हम्बनटोटा
तीसरा वनडे: 09 जुलाई, हम्बनटोटा
पहला मैच: 13 से 16 जुलाई, गाले
दूसरा मैच: 20 से 23 जुलाई, कोलंबो
| वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम | मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम |
| यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान) | यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान) |
| लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान) | लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान) |
| सागर विर्क | सागर विर्क |
| विनीत वीके | पटेल कुश |
| अर्जुन राजपूत | मनल चौहान |
| कुशाग्र ओझा | कुशाग्र ओझा |
| रजत बघेल (विकेटकीपर) | मानव कृष्णा (विकेटकीपर) |
| अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर) | आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर) |
| अनमोलजीत सिंह | हेमचुदेशन जे |
| वुटकुरी यशवीर गौड़ | बीके किशोर |
| रोहित अनिल यादव | रोहित अनिल यादव |
| शाविन वी | काव्या परेश पटेल |
| काव्या परेश पटेल | प्रियांशु सिंह |
| मोहित उलवा | प्रणव राघवेंद्र |
| इशान सूद | चिगुरुपति वेंकट |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।