इंडिगो एयरलाइन को भारी ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद सहित कई शहरों में लगातार तीसरे दिन 170 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द। कंपनी ने तकनीकी समस्याओं और मौसम को बताया वजह।


देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल चुनौतियों से जूझ रही है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन विभिन्न शहरों के एयरपोर्ट्स पर बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी कंपनी को 200 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जिसके कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंडिगो की उड़ान सेवाएं दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित कई प्रमुख शहरों में प्रभावित रहीं, जहां उड़ान संचालन आंशिक रूप से बाधित दिखाई दिया। अचानक हुए इन रुकावटों ने बड़ी संख्या में यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम को अस्त-व्यस्त कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को केवल दिल्ली एयरपोर्ट से ही 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं। हैदराबाद में लगभग 33 फ्लाइट्स कैंसिल होने की जानकारी मिली, जबकि मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई ऑपरेशंस रद्द रहे। अनुमान है कि पूरे देश में आज करीब 170 से अधिक इंडिगो उड़ानें प्रभावित हुईं, हालांकि एयरलाइन ने फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है।
इंडिगो, जो रोजाना लगभग 2200 से अधिक उड़ानें ऑपरेट करती है, पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रही रद्दीकरण की घटनाओं के कारण यात्रियों की आलोचनाओं के घेरे में है। कंपनी ने इन समस्याओं को लेकर यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि तकनीकी खराबियों, सर्द मौसम, बदले हुए शेड्यूल, एयर ट्रैफिक में बढ़ी भीड़ और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के कारण उनके संचालन पर गंभीर असर पड़ा है।
एयरलाइन ने बताया कि रुकावटों को कम करने और उड़ानों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए शेड्यूल में अस्थायी बदलाव किए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर संचालन को स्थिर करने और नेटवर्क में पंक्चुअलिटी वापस लाने की कोशिशें तेज़ी से जारी रहेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।