अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतना और मैहर सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले भर में योग का अयोजन किया गया। सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी तो मैहर में सांसद गणेश सिंह जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसे दैनिक जीवनचर्चा में अपनाने की बात कही। योग दिवस के आयोजन पर स्कूलों, सामाजिक संस्थानों और राजनीतिक दलों ने सामूहिक योग का आयोजन किया।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर प्रतिदिन नियमित रुप से योग करें। उन्होने कहा कि योग मानसिक तनाव से मुक्त रखने के साथ ही व्यक्ति को निरोगी भी बनाता है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र.1 के हाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग योग करें और निरोगी रहें। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। योग करने से सभी पंच तत्व संतुलित रहते हैं। कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम सुभाष मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मैहर में सांसद हुए शामिल
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैहर स्थित सरस्वती स्कूल के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैहर जिले में योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर योग के महत्व पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
केन्द्रीय जेल : प्रतिदिन 1 घंटा योग करने की शपथ
केन्द्रीय जेल में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय जबलपुर व संरक्षक प्रमुख, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एवं जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल के संयोजन में आयोजित राजव्यापी योग अभियान का समापन हुआ। योग सप्ताह के समापन दिवस अवसर पर मुहम्मद जीलानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, रामनारायण त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा, द्वारा बंदियों व जेल स्टॉफ को संबोधित करते हुये कहा गया कि आप नियमित योग करके अपने शरीर को रोग मुक्त रख सकते है और स्वस्थ जीवन जी सकते है साथ ही बंदियों व उपस्थित जेल स्टॉफ को प्रतिदिन नियमित रूप से 1 घंटा योग करने की शपथ दिलाई गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जेल अधीक्षक लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनवीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक, अभिमन्यु पांडेय, सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह एवं अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।
भाजपा ने जिले भर में आयोजित किये योग शिविर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर भाजपा जिला संगठन के मार्गदर्शन में अमृत पार्क सहित जिले के सभी 26 मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग शिविर में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक तारीख नहीं है यह भारत की 5000 वर्ष पुरानी समृद्ध विरासत का उत्सव है। कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा स्वप्ना वर्मा, रवीन्द्र सिंह सेठी, अशोक गुप्ता, बालेन्द्र गौतम, जयप्रताप गुप्ता, सुनील सेनानी, अंजना तिवारी, मनीषा सिंह, सीमा सिंह यादव सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
योग से होगा स्वास्थ्य का उत्थान, स्वस्थ रहेगा पूरा हिंदुस्तान
बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी पतेरी एमपीईबी कॉलोनी में योगाचार्य डॉ. मुकेश तिवारी ने सभी को योग कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अधीक्षण अभियंता एमपी पटेल की उपस्थिति रही जिन्होंने योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
ये रहे प्रतिभागी : कार्यक्रम का संचालन शरद तिवारी ने किया। कार्यपालन अभियंता सौरभ तिवारी, अमित कुमार, सहायक अभियंता धर्मेन्द्र द्विवेदी, जगत नारायण सिंह, पुष्कर कुशवाहा, रामकीर्ति प्रजापति, कनिष्ठ अभियंता सुरेश साह, हरेंद्र यादव, ओपी वर्मा, अनुसूइया तिवारी, पंकज मिश्रा, शशिधर गुप्ता, संदीप तिवारी, आरपी नामदेव, अशोक सिंह, अनिल सिंह, केके तिवारी, यशवंत सिंह, राजाराम राठौर, अंकित वर्मा, सूरज सरल, रावेन्द्र साहू शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी उप-केंद्रों और कार्यालयों से आए समस्त अधिकारी और कर्मचारियों का आभार जताया।
रेलवे कर्मचारियों ने किया योगा
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर सतना जंक्शन में योगा अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक के रूप में चीफ क्रू कंट्रोलर सतना ओपी यादव ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार, आरपीएफ प्रभारी वीरेन्द्र कुमार यादव, जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज, जीपी केसरी, आरके गुप्ता, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, एनके पांडेय, अनीष दुबे, अम्बर गुप्ता सहित अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। स्टेशन परिसर में कानकोर हॉल में योगा अभ्यास किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों के बीच योगा का संदेश पहुंच सके।
दिगम्बर जैन ने सीखा योगा
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद जैन महिला मिलन शाखा द्वारा योग दिवस के अवसर पर बहनों ने मिलकर विद्यासागर उद्यान में अर्हम ध्यान योग किया। निहारिका जैन, नम्रता जैन बहुत अच्छी तरीके से अर्हम ध्यान योग कराया जिसमें उन्हें पांच मुद्रा ताली बजाना जो मुनि प्रणाम में सागर ने बताए प्राणायाम, कायोसर्ग भी करवाया और योग के क्या फायदे हैं उसके संबंध में जानकारी दी। अर्हम ध्यान करने वालों में प्रियंका जैन, रश्मि जैन, रोशनी जैन, रीता जैन, ममता जैन, स्वाति जैन, रिचा जैन, डॉ. श्रेया जैन, गरिमा जैन, निधि जैन, संध्या जैन, ममता जैन, अध्यक्ष स्वाति जैन, सचिव रिचा जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. श्रेया जैन शामिल रहीं।
नगर निगम में आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्वामी विवेकानंद भवन में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में आयुक्त डॉ. शेर सिंह मीना सहित निगम के लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में अतिक्रमण अधिकारी दीपक बागरी, सहायक यंत्री रोजल प्रताप सिंह एवं मनीष वर्मा, सहायक लेखाधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी, फायर प्रभारी सुलभ पाठक सहित धर्मेन्द्र सिंह परिहार, हर्षिता बैरागी, दिनेश त्रिपाठी एवं हिमांशु निगम के साथ अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।