इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।

लेबनान। स्टार समाचार वेब
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच इजराइल ने लेबनान में एक बेहद बड़ा और कड़ा सैन्य कदम उठाया है। इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के एक विशाल और बेहद सुरक्षित ठिकाने को नेस्तनाबूद कर दिया है। हिजबुल्लाह की इस 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी भूमिगत सुरंग को पूरी तरह तबाह करने के लिए लगभग 1100 टन शक्तिशाली विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। यह धमाका इतना भीषण था कि इसके असर से आसपास के इलाकों में 4.1 तीव्रता के भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
सुरंग के भीतर छिपा था हथियारों का जखीरा और बद्र यूनिट का कमांड सेंटर
इजराइली सेना के मुताबिक, यह भूमिगत टनल नेटवर्क कोई साधारण रास्ता नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा सामरिक अड्डा था। सुरंग के अंदर ईरान में बने दर्जनों अत्याधुनिक रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन छुपाकर रखे गए थे। इसके अलावा, तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मशीनगन, एंटी-टैंक मिसाइल, सैकड़ों बारूदी सुरंगें और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। आईडीएफ ने खुलासा किया कि इस परिसर के भीतर हिजबुल्लाह की कुख्यात 'बद्र' यूनिट का मुख्य कमांड सेंटर भी संचालित हो रहा था।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस भारी-भरकम विस्फोट के बाद पूरे इलाके की जमीन हिल उठी। इस बड़ी सफलता के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सुरंग को उड़ाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मिशन पूरा हुआ। हैप्पी न्यू ईयर।’ उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस टनल नेटवर्क को तैयार करने में हिजबुल्लाह को लगभग 20 साल का लंबा समय लगा था, जिसे ईरान द्वारा भारी फंडिंग मुहैया कराई गई थी। वहीं, इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने इसे एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क करार दिया है।
इजराइली सेना (IDF) ने अली अल-ताहेर पहाड़ी के नीचे बने इस टनल नेटवर्क के अंदर का फुटेज भी जारी किया है, जिसमें इजराइली सैनिक हथियारों से लैस होकर सुरंगों के भीतर तलाशी लेते नजर आ रहे हैं। सेना के अनुसार, जून में हुए संघर्ष विराम के बाद से इस भूमिगत परिसर में लगभग 50 हिजबुल्लाह लड़ाके छिपे हुए थे। इस साइट पर कब्जे की कार्रवाई के दौरान कई लड़ाके मारे गए, जिनमें कुछ ऐसे भी थे जो सुरंगों से भागने की फिराक में थे। तलाशी अभियान के दौरान सैनिकों को करीब 12 शव भी बरामद हुए हैं, हालांकि सेना का मानना है कि कुछ लड़ाके भाग निकलने में भी सफल रहे।
यह पूरी कार्रवाई दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की सबसे अहम सैन्य इकाइयों में से एक 'बद्र' यूनिट के खिलाफ की गई है। यह यूनिट मुख्य रूप से लिटानी नदी के उत्तर के इलाकों में सक्रिय रहती है। आपको बता दें कि इस यूनिट का नाम इतिहास की प्रसिद्ध 'बद्र की लड़ाई' (624 ईस्वी) के नाम पर रखा गया है, जो पैगंबर मुहम्मद के नेतृत्व वाली सेना और मक्का के कुरैश कबीले के बीच लड़ी गई थी। इजराइल का दावा है कि अब इस पूरे सामरिक क्षेत्र की जमीन के ऊपर और नीचे दोनों ही हिस्सों पर उसका पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो चुका है।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह