इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू। अमेरिका, कतर और ईरान की मध्यस्थता में हुआ समझौता। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर दी सख्त चेतावनी, कहा- ईरान की सैन्य ताकत खत्म हो चुकी है।

इजरायल। स्टार समाचार वेब
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष पर विराम लग गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच एक युद्धविराम समझौता हुआ है, जो शुक्रवार शाम 4 बजे (स्थानीय समय) से प्रभावी हो गया है। भारतीय समयानुसार, यह सीजफायर शाम 6:30 बजे से लागू हुआ। यह समझौता अमेरिका और कतर के वार्ताकारों की सक्रियता और ईरान की कूटनीतिक सहायता का परिणाम है। गुरुवार को हुई तीव्र गोलीबारी के बाद, दोनों गुट आखिरकार हिंसा रोकने पर सहमत हुए।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक तेवर अपनाए हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह समझौता अमेरिका की मजबूरी नहीं, बल्कि ईरान की लाचारी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "ईरान अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और उसे बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम 60 दिनों की प्रक्रिया का पालन करेंगे, और इस दौरान ईरान को एक डॉलर की भी मदद नहीं दी जाएगी।"
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उनकी सैन्य शक्ति अब न के बराबर रह गई है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब न तो प्रभावी वायुसेना बची है, न ही नौसेना और रडार सिस्टम जैसी आधुनिक रक्षा क्षमताएं। ट्रंप के इस दावे ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, जहाँ एक तरफ शांति की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर ईरान पर अमेरिका का दबाव और अधिक बढ़ गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने यह हिंसा फैलाई।
यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।