जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 60 आरोपी गिरफ्तार। Amazon और Apple ग्राहक सेवा केंद्र बनकर अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर की ठगी करते थे। BNS और IT Act के तहत मामला दर्ज।

जयपुर. स्टार समाचार वेब
पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय नगर और प्रतापनगर में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी की है। इस दौरान 49 पुरुषों और 11 महिलाओं सहित कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 57 कंप्यूटर और 3 लैपटॉप भी जब्त किए हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि यह गिरोह खुद को Amazon और Apple ग्राहक सेवा केंद्र बताकर मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों को ठगता था।
गिरोह इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबरों को गूगल सर्च में ऊपर दिखाता था। जब अमेरिकी नागरिक तकनीकी या रिफंड संबंधी मदद के लिए इन नंबरों पर कॉल करते थे, तो गिरोह के डायलरों द्वारा कॉल रिसीव की जाती थी। इसके बाद कॉल को "क्लोजर्स" के पास ट्रांसफर किया जाता था, जो खुद को बैंक अधिकारी या अमेरिकी सरकारी एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों से उनके बैंक, कार्ड और निजी जानकारी चुरा लेते थे। कई मामलों में, आरोपियों ने पीड़ितों को डराने के लिए FBI, IT विभाग और अमेरिकी अदालतों के फर्जी वारंट और नोटिस भी भेजे।
फर्जी खातों में पैसा ट्रांसफर करवाते थे
आरोपी पीड़ितों के बैंक अकाउंट की जानकारी का उपयोग करके, नए अकाउंट खोलने की प्रक्रिया के नाम पर, धोखे से उनसे गिरोह के फर्जी खातों में पैसा ट्रांसफर करवाते थे। यह रकम बाद में क्रिप्टोकरेंसी और हवाला के माध्यम से भारत में मंगाई जाती थी। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश (IPS) के निर्देश पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी कॉलिंग के लिए EYEBEAM और VICI जैसी हाईटेक क्लाउड कॉलिंग तकनीक का और सभी सिस्टम VPN पर चला रहे थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था।
लाखों डॉलर की कर चुका धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार, गिरोह अब तक लाखों डॉलर की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपियों के कब्जे से मिले डिजिटल रिकॉर्ड में हजारों अमेरिकी नागरिकों की निजी और बैंकिंग जानकारी, कॉल रिकॉर्डिंग और ठगी के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने प्रतापनगर और मालवीय नगर थानों में BNS, IT Act और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और जब्त किए गए डेटा की फॉरेंसिक जांच के बाद इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।