जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब सरकार ग्रामीणों से पेयजल योजना की लागत का हिस्सा वसूल करेगी। एससी-एसटी बहुल गांवों में 5% और सामान्य गांवों में 10% अंशदान लिया जाएगा। डिजिटल पेमेंट की सुविधा और कुछ वर्गों को छूट की व्यवस्था भी की गई है। सतना और मैहर के 1768 गांवों में योजना लागू।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली जल प्रदाय योजनाओं की लागत का खर्चा सरकार ग्रामीणों से वसूलेगी। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने जनपद व जिला पंचायत सीईओं को एक पत्र जारी किया है। विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है कि जल प्रदाय योजनाओं में सामुदायिक अंशदान के रूप में अब ग्रामीणों से 5 से 10 प्रतिशत तक की राशि ली जाएगी। यह वसूली गांव की सामाजिक संरचना पर निर्भर करेगी। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी गांव में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की आबादी 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, तो वहां योजना की कुल लागत का 5 प्रतिशत अंशदान इन परिवारों से लिया जाएगा। वहीं, अन्य गांवों में योजना लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा बाकी सामान्य, पिछड़े वर्ग और अन्य गैर-एससी- एसटी परिवारों से वसूला जाएगा। पत्र में कहा गया है कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में गांव-गांव तक पाइपलाइन के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
डिजिटल भुगतान व निगरानी की व्यवस्था
विभाग ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल भुगतान और निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीण जन सहयोग की राशि अब घर बैठे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जमा कर सकेंगे। भुगतान की रसीद स्वत: जनरेट होगी और सभी लेन-देन का रिकॉर्ड आॅनलाइन उपलब्ध रहेगा, प्रत्येक भुगतान का रिकार्ड स्वत: तैयार होगा। ग्राम पंचायतें और ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियां अपने क्षेत्र की वसूली की निगरानी आॅनलाइन कर सकेंगी। यह पूरी प्रक्रिया बैंक लिंकिंग एवं आॅनलाइन गेटवे के माध्यम से संचालित होगी जिससे वित्तीय लेन-देन सुरक्षित और प्रमाणिक रहेगा। जनसहयोग राशि की स्थिति को जनपद,जिला, राज्य स्तर पर रियल टाइम में देखा और मॉनिटर किया जा सकता है,उपभोक्त अपने घर बैठे डिजिटल माध्यम (यूपीआई,नेट बैकिंग आदि) से सहयोग राशि जमा कर सकते हैं,सभी गांवों, योजनाओं का डेटा एक ही प्लेटफार्म पर संग्रहित होगा जिससे एनालिसिस व रिपोर्टिंग आसान होगी।
कुछ परिवारों को मिलेगी छूट
जनसहयोग की राशि से छूट भी सरकार ने कुछ वर्गों को दी है,ऐसे परिवारों में वो परिवार शामिल है जिनके पास नियमित आय का स्रोत नहीं है। इसके साथ ही पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि नए जल कनेक्शन की लागत में समाहित रहेगी और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति इसे किस्तों में वसूल सकती है।
इनसे नहीं होगी वसूली
यूं तय होगी राशि
कौन लेगा
ऐसे ली जाएगी
यूं वसूली जाएगी राशि
दो जिले आठ जनपद 1768 गांव
सतना और मैहर जिले में संचालित पेयजल योजनओं की बात करें तो इन दो जिलों के आठ ब्लॉकों के 1768 गांवों में पेयजल योजना संचालित है।
ब्लॉकवार गांव


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।