सतना जिला अस्पताल में देर रात हंगामा, रेफर मरीज को 108 एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने जननी एक्सप्रेस के शीशे तोड़े और चालकों से मारपीट की। चालकों ने सुरक्षा की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल इस समय असामाजिक तत्वों का गढ़ बन गया है। एक घटना पर कार्रवाई की जाती है तो रात में फिर दूसरी घटना को अंजाम दे दिया जाता है। विगत दिवस जिला प्रशासन की टीम ने दिन भर अस्पताल के अंदर और बाहर का अतिक्रमण हटाया, मुर्दा वाहनों को भी जब्त किया, उनके अड्डे को भी खाली कराया, लेकिन फिर भी जिला अस्पताल में रात में हंगामा चालू है। गुरुवार की देर रात दो बजे जिला अस्पताल परिसर में खड़ी दो जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया। बताया गया कि रेफर मरीज को एम्बुलेंस न मिलने पर गुस्साए मरीज के परिजनों द्वारा खड़ी जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर वाहन चालक से बहस भी की गई। इसके बाद जननी एक्सप्रेस वाहन चालकों द्वारा शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराइ गई।
एंबुलेंस चालकों से हुआ विवाद
मौके पर मौजूद जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस चालक राजेश वर्मा और दीपक सूर्यवंशी ने बताया कि परिजनों ने जबरन उनकी गाड़ी ले जाने का दबाव बनाया, लेकिन हम तैयार नहीं हुए। चालकों ने बताया कि नियम के मुताबिक, 108 एंबुलेंस से ही मरीज को रेफर किया जाता है, जबकि जननी एक्सप्रेस केवल डिलवरी के लिए उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन परिजन नहीं माने। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस चालु हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए परिजनों ने मौके पर अपने परिचितों को विवाद के लिए भी बुलाया लिया। कुछ ही देर बाद दो बाइकों वाहन क्रमांक एमपी 19 जेडए 4590 और एमपी 19 एचएफ 1269 से चार पांच युवक आये और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ करने लगे, वहीं कुछ युवकों ने चालकों पर भी हमला बोल दिया। बताया गया कि परिजनों द्वारा बुलाये गए गुंडों ने पत्थर और लाठी से एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए और कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया।
चालकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
एंबुलेंस चालकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ संपत्ति का नुकसान होता है, बल्कि इमरजेंसी सेवाओं में भी बाधा आती है। अगर अस्पताल परिसर में हम सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर क्या होगा? बिना सुरक्षा के इस सेवा का सञ्चालन आखिर कैसे होगा? इससे किसी भी मरीज की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार-शुक्रवार की देर रात 2 बजे की है। स्थानीय मारुति नगर की रहने वाली अर्चना नामदेव पति नन्द किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर करने की सलाह दी। बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को 108 एंबुलेंस कॉल करके बुलाने को कहा, लेकिन मरीज के परिजन अपनी मनमर्जी करने में उतारू रहे। परिजनों ने अस्पताल की एंबुलेंस को अपने हिसाब से ले जाने की जिद पकड़ ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।