पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकनृत्य और भक्ति गायन की प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल बनाया। श्री जुगल किशोर लोक के निर्माण से पन्ना की धार्मिक पहचान और भी प्रखर होगी।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार जन्माष्टमी पर्व पर गत शनिवार की रात्रि पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर परिसर में आयोजित श्री कृष्ण पर्व में शामिल हुए और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण पर्व का आयोजन किया गया था। प्रभारी मंत्री ने सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में उपस्थितजनों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान जुगल किशोर के सानिध्य में रहने वाली जनता को सौभाग्यशाली बताया। प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक आस्था के केन्द्रों को पुर्नस्थापित कर भव्यता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। जुगल किशोर लोक निर्माण से पन्ना का वैभव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल जैसे शौर्य व पराक्रमी शासकों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इससे युवा पीढ़ी प्राचीन ज्ञान परंपरा से अवगत होने के साथ ही शौर्य दर्शन के माध्यम से गर्व का अनुभव भी कर सकेगी। उन्होंने कहा कि अब राज्य स्तर पर हर जिले के इतिहास का प्रकाशन कराया जाएगा। सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। श्रीकृष्ण पर्व जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को उन्होंने सराहनीय बताया और कहा कि भक्ति के उत्सव के रूप में श्री कृष्ण की लीलाओं पर केन्द्रित इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को देश की आध्यात्मिक परंपरा और विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंदिरों की नगरी पन्ना धाम में श्री जुगल किशोर लोक बनने की शुरूआत होने वाली है। इस भजन संध्या में आस्था और श्रद्धा की भावना के साथ शामिल लोगों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि कृष्ण के सात विग्रह में से एक पन्ना में भी है। साथ ही यह वृन्दावन का छोटा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य मंदिरों को शामिल कर लोक का निर्माण होगा। इससे यहां धार्मिक पर्यटन को भी श्री बढ़ावा मिलेगा। यहां के 16 तालाबों को सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। हीरा नगरी के रूप में विश्व विख्यात पन्ना में डायमण्ड पार्क एवं म्यूजियम की स्थापना से भी अलग पहचान स्थापित होगी। श्रीकृष्ण पर्व के कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय सहित बृजेन्द्र मिश्रा, सतानंद गौतम, विष्णु पाण्डेय, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त सीईओ एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक चतुवेर्दी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, गणमान्य नागरिक, नगरवासी एवं पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश श्रीवास्तव सौरभद्वारा किया गया।
लोकनृत्य एवं भक्ति गायन की प्रस्तुति ने बांधा शमां
श्रीकृष्ण पर्व के कार्यक्रम में जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में 16 अगस्त को कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य एवं भक्ति गायन की प्रस्तुतियों ने शमा बांधा। कार्यक्रम में लोगों को श्रीकृष्ण भक्ति लीला की दूसरी झलक देखने को मिली। यहां आयोजित समारोह में अमित घारू, सागर और उनके दल द्वारा बधाई एवं बरेदी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई, तो पवन तिवारी, टीकमगढ़ ने भक्ति गायन के माध्यम से मंदिर परिसर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। पहली प्रस्तुति अमित घारू के बधाई और बरेदी लोकनृत्य की हुई। बुंदेलखण्ड अंचल में जन्म, विवाह और तीज-त्यौहारों पर बधाई नृत्य किया जाता है। मन्नत पूरी हो जाने पर देवी-देवताओं के द्वार पर बधाई नृत्य होता है। इस नृत्य में स्त्रियां और पुरुष दोनों ही उमंग से भरकर नृत्य करते हैं। बूढ़ी स्त्रियां कुटुम्ब में नाती-पोतों के जन्म पर अपने वंश की वृद्धि के हर्ष से भरकर घर के आंगन में बधाई नाचने लगते हैं। नेग-न्यौछावर बांटती हैं। मंच पर जब बधाई नृत्य समूह के रूप में प्रस्तुत होता है, तो इसमें गीत भी गाए जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।