जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बसोहरा, ठेंगरहा और देवरी की सड़कें आज भी बदहाल हैं। बारिश के मौसम में कीचड़ और गड्ढों से आमजन, छात्र-छात्राएं और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई बार शिकायतों और सर्वे के बावजूद अब तक शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

हाइलाइट्स
जयसिंहनगर, स्टार समाचार वेब
जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बसोहरा, ठेंगरहा एवं देवरी में सड़क की स्थिति आज भी बदहाल है। जहां एक तरफ विकास की गति को बढ़ाने संकल्पित भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश सहित केंद्र में विकास कार्यों के प्रतिदिन नये आयाम स्थापित कर रही है। वहीं दूसरी तरफ गांव की ओर नजर डालें तो सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए सुविधाएं आज भी बेहतर नहीं हो पायी हैं। पूरा मामला जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बसोहरा का है जहां लगभग 05 किलोमीटर सड़क का ये हाल है कि विद्यार्थियों को विद्यालय जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बात करें तो स्वास्थ्य बिगड़ने पर एम्बुलेंस भी घर तक नहीं पहुंच पाती है इसके लिए भी पहले कई किलोमीटर दूर पैदल या अन्य सुविधाओं से जाना पड़ता है। ग्रामीणों की मानें तो विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल विगत चुनाव के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र का हाल चाल जानने अब तक नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने मीडिया के माध्यम से उनसे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग की है। खासकर बेहतर सड़क का निर्माण हो जिससे छात्र-छात्राओं एवं आमजन का आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके। वहीं सड़क के हाल की बात करें तो साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर थोड़ी बारिश में ही कीचड़ और बड़े गड्ढे होने से छात्र-छात्राओं और आमजन को आवागमन में कितनी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बसोहरा, ठेंगरहा एवं देवरी में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रमीणों ने शासन - प्रशासन से जल्द ही निर्माण कार्य कराए जाने की गुहार लगाई है।
सड़क संपर्कता सर्वे किए हुए काफी दिन होने के बावजूद आज तक शासन स्तर से किसी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे आज बरसात के समय में बच्चों व आम जन मानस को सड़क में आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है मैं वरिष्ठ अधिकारियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस सड़क की स्वीकृति करा कर निर्माण कार्य कराने का निर्देश जारी करने का कष्ट करें
दशरथ सिंह, मरावी, सरपंच ग्राम पंचायत बसोहरा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।