झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित अनियमितताओं व पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य में छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच, बढ़ते विवाद और सीआईडी जांच के घेरे में आए आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार कर लिया है। दूसरी ओर, सरकार और छात्र संगठनों के बीच हुई मैराथन बैठक बेनतीजा रहने के बाद छात्र अपनी पूर्व घोषणा के तहत विधानसभा घेराव करने के लिए डटे हुए हैं।
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने रविवार को अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने इन तीनों के इस्तीफे तुरंत मंजूर कर लिए। खास बात यह है कि इन तीनों सदस्यों को सीआईडी (CID) की तरफ से समन भेजा गया था, जिसके तहत ये सभी सोमवार को सीआईडी के समक्ष पेश होने वाले हैं। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते भी 22 जुलाई को अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
छात्रों के चल रहे उग्र आंदोलन के मद्देनजर सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच रांची के स्टेट गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में करीब 5 घंटे तक लंबी बैठक चली। मंत्रियों और विभिन्न छात्र संगठनों के बीच हुई यह बातचीत बेनतीजा साबित हुई, क्योंकि छात्र सोमवार को झारखंड विधानसभा का शांतिपूर्ण घेराव करने के अपने फैसले पर पूरी तरह अड़े रहे। छात्र नेता कुणाल ने साफ किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे और उनकी मुख्य मांग सीबीआई जांच की है, जिससे किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।
सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने बताया कि यह बातचीत का दूसरा दौर था। सरकार ने मुख्य रूप से 14वीं JPSC, JPSC बैकलॉग 2023 और JPSC बैकलॉग 2025 परीक्षाओं को रद्द करने पर विचार करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही, टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की सीआईडी और ईडी (ED) से जांच कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है। छात्रों का कहना है कि उम्र में छूट जैसे एक-दो मुद्दों को छोड़कर सरकार ने उनकी लगभग सभी सुधार से जुड़ी मांगें मान ली हैं, लेकिन सीबीआई जांच और विधानसभा घेराव को लेकर गतिरोध अभी भी बरकरार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।