मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

विजयवर्गीय, चिट्ठी और मीडिया
भोपाल. स्टार समाचार वेब
इंदौर के एक अखबार ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। अखबार ने दावा किया है कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर की उपेक्षा और सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन दावों को पूरी तरह से नकार दिया है, लेकिन इस घटना ने प्रदेश की आंतरिक राजनीति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को पांच प्रमुख बिंदुओं पर चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के वित्तीय संसाधनों और विकास योजनाओं का केंद्र "उज्जैन' को बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। दावा किया गया कि इंदौर, जो प्रदेश की आर्थिक राजधानी है, उसे सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।
विजयवर्गीय का खंडन, नाराजगी
इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा गया है। उन्होंने अखबार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा, "पता नहीं कहाँ से ऐसी बातें लिख देते हैं, ये जानकारी उन्हीं से पूछिए।" विजयवर्गीय ने साफ तौर पर इस पूरे प्रकरण को मनगढ़ंत बताया है।
कांग्रेस को मिला मौका
भले ही विजयवर्गीय ने पत्र की बात खारिज कर दी हो, लेकिन विपक्षी दलों ने इस अवसर को हाथ से नहीं जाने दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कटाक्ष किया, "जो मोहन यादव आपके चरण छूता था, वह अब आपके साथ यह व्यवहार कर रहा है। समय का फेर है।

चिट्ठी साहसी कदम : केके
"कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा, विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी को "साहसी कदम' बताते हुए उनकी तारीफ की और इंदौर के विकास में आ रही बाधाओं के लिए नौकरशाही को जिम्मेदार ठहराया।
क्या बीजेपी के भीतर सब कुछ ठीक है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही यह पत्र कथित हो, लेकिन इंदौर और उज्जैन के बीच विकास को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा बीजेपी के आंतरिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। विजयवर्गीय का पहले भी कैबिनेट बैठकों से दूरी बनाना और अब यह वायरल पत्र, इस बात का संकेत है कि इंदौर की उपेक्षा को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की लहर है।
सरकार के लिए चुनौती होगी
कैलाश विजयवर्गीय का खंडन जहाँ इस मामले को ठंडा करने का प्रयास है, वहीं विपक्षी दलों का इसे "वर्चस्व की लड़ाई' करार देना सरकार के लिए एक चुनौती बन सकता है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इंदौर की इन विकास संबंधी मांगों पर कोई ठोस कदम उठाती है या यह राजनीतिक खींचतान इसी तरह जारी रहती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।