कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि ईरान के साथ युद्ध एपस्टीन फाइल्स से ध्यान भटकाने की चाल है। जानें क्यों हैरिस ने ट्रंप प्रशासन को बताया सबसे भ्रष्ट।

कमला हैरिस (फाइल)
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
वाशिंगटन में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कमला हैरिस ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ सैन्य टकराव और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) जैसे अभियानों का इस्तेमाल केवल इसलिए कर रहे हैं ताकि जनता का ध्यान एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवादों से भटकाया जा सके। हैरिस के अनुसार, जब भी ट्रंप प्रशासन किसी बड़े आंतरिक विवाद या भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरता है, तो वह युद्ध जैसी स्थितियों को ढाल बनाकर असली मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल देता है। उनके मुताबिक, यह अमेरिकी जनता को गुमराह करने की एक खतरनाक रणनीति है।
अमेरिका मीडया में कहा गया है हैरिस ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी जिद के कारण ईरान के साथ सीधे सैन्य संघर्ष में धकेल दिया है। हैरिस का मानना है कि यह युद्ध अमेरिका की जरूरत नहीं बल्कि व्यक्तिगत हितों और ताकत दिखाने की एक खतरनाक होड़ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिकी जनता इस जंग के पक्ष में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन देश को एक ऐसे विनाशकारी मोड़ पर ले जा रहा है, जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
मिशिगन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस का गुस्सा चरम पर दिखा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी इतिहास का "अब तक का सबसे भ्रष्ट, बेरहम और अयोग्य प्रशासन" करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा नेतृत्व अपनी मर्जी से सेना का उपयोग कर रहा है, जो न केवल लोकतंत्र के लिए खतरा है बल्कि सेना की गरिमा के भी खिलाफ है। हैरिस ने कहा कि ट्रंप की "अमेरिका फर्स्ट" की नीतियों ने वास्तव में अमेरिका को वैश्विक मंच पर अकेला कर दिया है, जिससे पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों के बीच देश की साख कमजोर हुई है।
कमला हैरिस ने केवल विदेश नीति ही नहीं, बल्कि घरेलू मोर्चे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप अंतरराष्ट्रीय नियमों और संप्रभुता का सम्मान नहीं करते, जिससे वैश्विक व्यवस्था चरमरा रही है। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था की बदहाली, स्वास्थ्य सेवाओं के गिरते स्तर और महिलाओं के अधिकारों के हनन पर भी सरकार को घेरा। हैरिस ने विश्वास जताया कि आने वाले मध्यावधि चुनावों में अमेरिकी जनता इस बदलाव के पक्ष में वोट देगी और डेमोक्रेटिक पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने यह हिंसा फैलाई।
यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।