यूपी के कन्नौज जिला कारागार में लापरवाही का बड़ा मामला। जश्न और बिजली कटौती का फायदा उठाकर दो शातिर कैदी कंबलों की रस्सी के सहारे जेल से फरार। शासन ने जेल अधीक्षक और जेलर पर की बड़ी कार्रवाई।

कन्नौज। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला कारागार से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना जब जेल परिसर के भीतर नए साल के उपलक्ष्य में टेंट लगाकर गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। जेल प्रशासन जब जश्न में मशगूल था, तभी पाक्सो एक्ट का आरोपी डिंपी उर्फ शिवा और आर्म्स एक्ट का आरोपी अंकित कंबलों की रस्सी बनाकर 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर समेत तीन वार्डरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कारागार मंत्री ने इसे अक्षम्य लापरवाही बताते हुए कड़ी फटकार लगाई है। घटना का खुलासा सुबह हुआ जब कैदियों की गिनती में दो लोग कम पाए गए।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस वक्त कैदी फरार हुए, उस समय जेल की बिजली कटी हुई थी और सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। इसके अलावा:
कैदियों ने महिला बैरक के पास की दीवार का उपयोग भागने के लिए किया।
दोनों फरार कैदियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस की टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही हैं।
इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर 85 बंदियों की बैरक बदल दी गई है और कैदियों के आपसी मेलजोल पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। पुलिस उस वीडियो की भी जांच कर रही है जिसमें जेल के अंदर चल रहे कार्यक्रम के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नियम विरुद्ध आयोजन कब और किसकी अनुमति से हुआ।
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह