केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम में NDA की 50 सीटों पर ऐतिहासिक जीत। PM मोदी ने इसे केरल की राजनीति में 'ऐतिहासिक क्षण' बताया, LDF/UDF पर निशाना साधा, और विकसित केरल के निर्माण का आश्वासन दिया।

नरेन्द्र मोदी (फाइल)
केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बड़ी सफलता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और तिरुवनंतपुरम की जनता को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम के जनादेश को केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है।" पीएम मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी इस शहर के विकास और लोगों के जीवन स्तर को सुगम बनाने की दिशा में काम करेगी।

पीएम मोदी ने इस जीत का श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा, "तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने वाले सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति मेरा आभार। आज का दिन केरल में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है!"
स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एक अन्य पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने LDF और UDF पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "केरल के उन सभी लोगों का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल के लोग यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुके हैं। वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों से युक्त #VikasitaKeralam (विकसित केरल) का निर्माण कर सकता है।"
101 वार्डों वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 52 है। NDA ने इन चुनावों में 50 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि LDF को 29 सीटें, UDF को 19 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिली हैं। भाजपा पिछले 10 वर्षों से केरल की राजधानी के शहरी निकाय में सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही थी, और यह जीत उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
शशि थरूर के तारीफ के मायने
केरल स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का बयान सामने आया है। शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने इस चुनाव के नतीजों को शानदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट है और राज्य की लोकतांत्रिक भावना साफ दिख रही है। वहीं, तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के प्रदर्शन को उन्होंने ऐतिहासिक बताया है। थरूर ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अलग-अलग लोकल बॉडीज में सच में शानदार जीत के लिए यूडीएफ को बहुत-बहुत बधाई! यह एक बहुत बड़ा समर्थन है और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा संकेत है। कड़ी मेहनत, एक मज़बूत संदेश और सत्ता विरोधी लहर, इन सबने मिलकर 2020 के मुकाबले कहीं बेहतर नतीजे दिए हैं।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।