पुणे के लोहागढ़ किले में 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या। मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर दिया वारदात को अंजाम।

पुणे के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की उनकी मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर इसे एक हादसा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की जांच में इस साजिश का पर्दाफाश हो गया।
केतन अग्रवाल पुणे के गहुंजे के रहने वाले थे और अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। उनकी शादी इस साल नवंबर में उदयपुर के एक शाही पैलेस में सिया गोयल से तय हुई थी, जिस पर परिवार करीब 17 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बना रहा था। हालांकि, सिया और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी इस शादी के खिलाफ थे और उन्होंने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इससे पहले 14 जून को भी केतन को मारने का प्रयास किया था, लेकिन तब वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद 18 जून को सिया के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने वे केतन को लोहागढ़ किले पर ले गए। योजना के मुताबिक, सिया के साथ उसका बॉयफ्रेंड चेतन भी वहाँ मौजूद था। किले पर मौका पाते ही दोनों ने केतन को धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद मंगेतर सिया ने पुलिस को बताया था कि फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया और वे खाई में गिर गए। शुरुआत में इसे महज एक हादसा (ADR) माना गया था। लेकिन, केतन के परिवार द्वारा जताई गई आशंका और फोन रिकॉर्ड्स की गहन जांच के बाद पुलिस को सिया और चेतन के प्रेम संबंधों का पता चला। कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया।
बेटे की मौत के बाद केतन के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है। केतन की मां ने आरोप लगाया है कि सिया ने विश्वासघात किया है और वह इस साजिश में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती हैं। फिलहाल, पुणे पुलिस इस मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस साजिश में कोई और तो शामिल नहीं था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।