खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर मिनी बस अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

खंडवा जिल मेंं हुआ दर्दनाक हादसा
कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
मिनी बस मोटर साहकिल पर पलटी
खंडवा। स्टार समाचार वेब
खंडवा जिल में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि मिनी बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। हादसा खंडवा-बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब एक मिनी बस सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गई।
कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर जैतापुर थाना क्षेत्र के मगरिया गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि मिनी बस चालक सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर चल रही मोटरसाइकिल पर पलट गया।
मौके पर मां-बेटी की मौत
हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 40 वर्षीय मोनू और उसकी 16 वर्षीय बेटी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा मोनू का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
17 घायल, तीन की हालत गंभीर
मिनी बस में सवार 17 अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुंदन सिंह सिसोदिया ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
सगाई समारोह में जा रहे थे बस सवार
पुलिस के मुताबिक मिनी बस खंडवा जिले के पीपलोद जा रही थी। बस में सवार लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। वहीं मोटरसाइकिल सवार परिवार बड़वानी जिले के जुलवानिया की ओर जा रहा था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के शाजापुर में किसानों की फसल बचाने और वन्यजीव संरक्षण के लिए 'प्रोजेक्ट एंटीलोप ट्रांसलोकेशन' के तहत बोमा पद्धति से कृष्णमृग और नीलगायों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्राम रंथभंवर पहुंचकर द्वितीय चरण का निरीक्षण किया।
मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) के संयुक्त संचालक अमित गजभिए जबलपुर हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटे और अंडरपैंट पहने नजर आए। अदालत ने इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ मानते हुए आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है और सरकार से 4 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
इंदौर नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पानी के टैंकर के बकाया बिल के भुगतान के लिए लॉगबुक सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्ण मृगों (काले हिरणों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का यह अभियान अन्य राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।