सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
घर के स्टोर रूम में नवविवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर लाश फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतका न फांसी लगाकर जान दी है। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखी गई बातों और उसकी सच्चाई को लेकर परिजन सवाल उठा रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस संबंध में कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि कोटर कस्बे में रहने वाली आकांक्षा कचेर पति यादवेन्द्र कचेर 24 वर्ष की लाश घर के स्टोर रूम में फंदे पर लटकी मिली। ससुराल पक्ष ने फंदे पर आंकाक्षा को देख पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। तहसीलदार की मौजूदगी में घटना स्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी में भेजा गया है।
ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के बीच मारपीट
आंकाक्षा की मौत की खबर मिलने पर उसके पिता संतोष कचेर व परिवार के अन्य सदस्य कोटर पहुंचे। संदिग्ध अवस्था में बेटी की मृत्यु होने पर संतोष ने सवाल उठाया। आरोप है कि मृतका आकांक्षा के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके मायके पक्ष के साथ मारपीट की। घटना के वक्त पुलिस मौजूद थी। आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया। मर्चुरी के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।
20 मिनट पहले कराई गई बात
मृतका के पिता और फूफा का आरोप है कि घटना के 20 मिनट पहले आकांक्षा ने अपने ससुर से बातचीत कराई थी। इसके कुछ देर बाद ही ससुराल पक्ष ने आकांक्षा के मौत की सूचना दी। स्टोर रूम में मिले सुसाइड नोट पर मृतका के पिता व परिवार के सदस्यों ने सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि वह सही तरीके से अपना नाम तक नहीं लिक पाती थी। कमरे में मिली कथित सुसाइड नोट किसी दूसरे व्यक्ति के रिश्ते का जिक्र किया गया है। इससे जाहिर है कि हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए बेहद ही शातिराना अंदाज से घटनाक्रम की पटकथा तैयार की गई है। इस मामले में कोटर पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट जब्त कर जांच के लिए हैंडराइटिंग स्पर्ड को भेजा जा रहा है।
7 माह पहले हुआ विवाह कार व 10 लाख की डिमांड
मृतका आंकाक्षा का विवाह 24 नवंबर 2025 को कोटर निवासी यादवेन्द्र कचेर से संपन्न हुआ था। आकांक्षा के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि विवाह के पूर्व बातचीत हुई थी। तय बातचीत के मुताबिक दहेज दिया गया था। विवाह के बाद 10 लाख रुपए नगद और कार की डिमांड कर ससुराल में आकांक्षा के साथ मारपीट कर प्रताड़ना दी जाती थी। ससुराल में मिल रही प्रताड़ना के बारे में आकांक्षा फोन पर बताती थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।