सेवा सहकारी समिति कोटर में सूचना पटल पर वर्षों पुरानी जानकारी प्रदर्शित है। स्थानांतरित और मृत कर्मचारियों के नाम हटाए नहीं गए हैं। किसानों को सही जानकारी नहीं मिलने से पारदर्शिता और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शासन की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए सूचना पटल ही यदि वर्षों पुरानी जानकारी दिखाएं तो विभागीय मॉनिटरिंग पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला सेवा सहकारी समिति कोटर में सामने आया है जहां समिति भवन में लगे सूचना पटल पर न केवल पर्दा डाला गया है, बल्कि उस पर दर्ज कर्मचारियों की जानकारी भी वर्षों से अपडेट नहीं की गई है। स्थिति यह है कि सूची में ऐसे कर्मचारियों के नाम आज भी दर्ज हैं जिनका लंबे समय पहले अन्य स्थानों पर स्थानांतरण हो चुका है। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे कर्मचारियों के नाम भी सूचना पटल पर मौजूद हैं जिनका निधन हो चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सूचना पटल को अद्यतन कराने की आवश्यकता नहीं समझी गई।सूचना पटल किसी भी सहकारी संस्था का वह माध्यम होता है, जिसके जरिए किसानों को समिति की कार्यप्रणाली, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी मिलती है। लेकिन कोटर समिति में यह व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। किसानों का कहना है कि जब समिति में किसी कार्य के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें यह तक नहीं पता चलता कि वर्तमान में कौन कर्मचारी पदस्थ है और किससे संपर्क किया जाए।
निरीक्षण व्यवस्था पर भी उठे सवाल
सूचना पटल की यह स्थिति केवल एक बोर्ड की लापरवाही नहीं बल्कि पूरे निरीक्षण तंत्र की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। सहकारी समितियों का समय-समय पर निरीक्षण किए जाने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के दावे किए जाते हैं, लेकिन यदि वर्षों से पुरानी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित हो रही है तो यह स्पष्ट संकेत है कि निरीक्षण या तो हो नहीं रहे या फिर केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी निजी संस्था में ऐसी स्थिति होती तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होती, लेकिन सरकारी तंत्र में जवाबदेही तय नहीं होने से लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है।
किसानों को नहीं मिल रही सही जानकारी
सूचना पटल का मुख्य उद्देश्य किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा। किसानों का कहना है कि खाद वितरण, ऋण, समर्थन मूल्य खरीदी और अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी भी नियमित रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती, जिससे उन्हें बार-बार कर्मचारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
पारदर्शिता के दावों पर प्रश्न
एक ओर सरकार सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और सुशासन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कोटर समिति का सूचना पटल इन दावों की वास्तविक तस्वीर सामने रख रहा है। मृतक और स्थानांतरित कर्मचारियों के नामों का वर्षों तक बने रहना यह दशार्ता है कि रिकॉर्ड अद्यतन करने और व्यवस्थाओं की निगरानी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
क्या कहते हैं किसान
किसानों का कहना है कि यदि सूचना पटल ही सही जानकारी नहीं देगा तो पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने मांग की है कि समिति के सूचना पटल को तत्काल अपडेट किया जाए, वर्तमान कर्मचारियों की सूची प्रदर्शित की जाए तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। सवाल यह है कि जब किसानों के लिए बनाई गई सबसे बुनियादी सूचना व्यवस्था ही वर्षों से उपेक्षित है, तो सहकारी समितियों की अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी किस स्तर पर हो रही होगी?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।