सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई में खेल मैदान पर आकाशीय बिजली गिरने से 11वीं के छात्र नमन गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 9वीं कक्षा के दो छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है और प्रशासन द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
विकासखण्ड चितरंगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में आज दिन सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मध्यावकाश के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक छात्रा व एक छात्र समेत दो बच्चे घायल हो गये। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में चल रहा है। एसडीएम एवं तहसीलदार अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार आज दिन सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे विद्यालय का मध्यावकाश हुआ था। तभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में छात्र एवं छात्राएं खेलकूद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और मैदान में खेल रहे नमन गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 16 वर्ष कक्षा 11वीं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कक्षा 9वीं की छात्रा अफरीदी पिता अब्बास अली उम्र 14 वर्ष निवासी खटाई एवं राजेश साहू पिता पन्नालाल साहू उम्र 14 वर्ष कक्षा 9वीं निवासी बगदराकला झुलस गये और आनन-फानन में घायल छात्र.छात्राओं को स्थानीय लोगों के मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर हैंए लेकिन चिकित्सको के अनुसार नियंत्रण में है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुरेश जाधव एवं तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह तत्काल अस्पताल पहुंच घायलों के संबंध में चिकित्सको से जानकारी हासिल करते हुये कहा कि घायलो का उपचार बेहतर तरीके से हो। उपचार में किसी भी प्रकार लापरवाही नही होनी चाहिए। यदि जरूरत समझे तो बड़े अस्पताल के लिए रिफर कर दे। इधर छात्र नमन गुप्ता की अकाल मौत पर पूरे गांव में मातम पसर गया।
पिता का पहले ही उठ गया था साया
नमन अपने दो भाईयों में सबसे छोटा है। नमन के पिता का निधन कुछ साल पहले हो गया था। मॉ एवं बड़े भाई परवरिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों भाई खटाई कस्बे में चाट व गोलगप्पे का ठेला लगाते थे और साथ में पढ़ाई भी करते थे। बताया जाता है कि दोनों भाई पढ़ने.लिखने में होसियार एवं संस्कारी भी हैं। नमन के बड़े प्रांजल गुप्ता आईटीआई में अध्ययनरत हैं। इस घटना को सून प्रांजल एवं उनकी मॉ बदहवास हालत में हैं। पूरा गांव शोक में डूब गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।