सतना और मैहर में एलपीजी सिलेंडर के लिए अफरातफरी, लंबी कतारें, अमरपाटन में चक्काजाम, कोठी में पुलिस बुलानी पड़ी, आपूर्ति गड़बड़ी और अनियमितताओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दो तस्वीरों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक एलपीजी सिलेंडर को लेकर किस कदर अफरातफरी मची हुई है। जिम्मेदारों का इस अपनी ढपली अपना राग वाला अंदाज है। क्या इन तस्वीरों को देखकर भी जिम्मेदार यही कहेंगे कि किल्लत नहीं है? या फिर कोई और बहाना तलाशेंगे? हो, कुछ भी लेकिन दो जिलों के दो बड़ी तहसील मुख्यालय में एलपीजी सिलेंडर लेने गए लोगों की जो तस्वीरें आर्इं उन्होने इसके नाम पर मामूली सा संशोधन किया है यहां एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) का मतलब एल से लाइन..पी से परेशानी..जी से गिड़गिड़ाओ हो गया है।
शुक्रवार के दिन कोठी और अमरपाटन नगर में एलपीजी गैस का एक सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही कतार में देखे गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा भीड़ भी बढ़ती गई। नौबत यहां तक आ गई कि सिलेंडर के लिए लोग सड़क तक आ गए। अमरपाटन में तो चक्का जाम ही कर दिया। जानकारी के मुताबिक मानसी गैस एजेंसी अमरपाटन के सामने लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मुख्य मार्ग में बैठे नाराज लोगों के कारण वाहनों का तांता लगा गया। इस पर एसडीएम डॉ. आरती सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के प्रयास किए। एसडीएम ने मौके पर कतार में पाया कि दूसरों के कॉर्ड लेकर लोग खड़े थे।
इस पर एसडीएम ने कहा कि अब से वितरण के लिए पहचान पत्र और मूल गैस कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसी पर भीड़ कम करने के लिए शनिवार से अनिवार्य रूप से होम डिलीवरी शुरू की जाए। इसी तरह कोठी में रंजना गैस एंजेसी के बाहर लंबी कतार लग गई। इससे पहले सिफारिशों का दौर जारी रहा। बात नहीं बनी तो लोग सिलेंडर लेकर कतार में खडेÞ हो गए। कोई खेत में खड़ा था कि तो कोई सड़क पर भी। इसके बाद बात नहीं बनी तो पुलिस बुलानी पड़ी।
क्या इसलिए अभी भी कतार
बड़ा सवाल है कि कतार खत्म क्यों नहीं हो रही है। इसका जवाब एक सच्ची घटना के जिक्र के साथ तलाशते हैं। बात नागौद क्षेत्र के सिंहपुर की है यहां की सुधीर भारत गैस एजेंसी पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। जांच के दौरान एजेंसी के रजिस्टर और आॅनलाइन पोर्टल में सिर्फ136 सिलेंडरों की डिलीवरी दर्ज थी जबकि कच्ची रसीदों में 240 सिलेंडरों का वितरण सामने आया। रजिस्टर में 562 भरे सिलेंडर दर्ज थे, लेकिन मौके पर केवल 461 सिलेंडर ही मिले। इस तरह 94 सिलेंडरों का हिसाब नहीं मिला। पूछताछ में 63 सिलेंडर की डिलीवरी पोर्टल पर दर्ज बताई गई लेकिन बाकी 31 सिलेंडरों का कोई रिकॉर्ड एजेंसी के पास नहीं मिला। इससे समझिए सतना और मैहर जिला की एलपीजी वितरक आखिर कर क्या रहें हैं।
सिंगल डे में साढ़े छह हजार खपत
पिछले दस दिनों में जहां 6 हजार घरेलू गैस सिलेंडर की खपत दर्ज की गई वहीं सिंगल डे में 6 हजार 4 सौ घरेलू सिलेंडर का वितरण दर्ज किया गया। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सिंगल डे में इंडेन के 3 हजार 7 सौ 50, भारत गैस के 9 सौ और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 1 हजार 7 सौ 50 घरेलू सिलेंडर की खपत दर्ज की गई है जबकि दस दिनों में क्रमश: 3 हजार 7 सौ, सात सौ और 1 हजार 6 सौ की खपत दर्ज की गई है। मतलब साफ है कि 10 दिन पीछे की बात करें तो औसतन एक दिन में 6 सौ 40 सिलेंडर की खपत आ रही थी जबकि एक अकेले दिन में 6 हजार से भी अधिक सिलेंडर की खपत दर्ज की गई।
सुबह 5 बजे से लग गई थी लाइन
बताया जाता है कि कोठी में पिछले 6 दिनों से गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं आ रही है। जिसके चलते सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कोठी क्षेत्र में इन दिनों लड़खड़ाई हुई है। जैसे ही लोगों को सिलेंडर की गाड़ी आने की सूचना मिली वैसे ही सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे एजेंसी खुलने का समय है जबकि लोग सुबह 5 बजे से ही गैस सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हो गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।